Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

CM योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी, CUG नंबर पर आया था धमकी भरा कॉल

54

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात को सुरक्षा मुख्यालय के CUG नंबर पर एक अज्ञात शख्स ने फोन किया और CM योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी। जिसके बाद इस मामले में महानगर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल उधम सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

CM योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी
बताया जा रहा है कि बीते शनिवार को लगभग रात 10 बजे के आस पास सुरक्षा मुख्यालय पर एक अज्ञात शख्स ने फोन किया, इस फोन कॉल को ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल ने उठाया, जिसके बाद आरोपी ने मुख्यमंत्री योगी को बम से उड़ाने की धमकी दी। कांस्टेबल ने जब  फोन करने वाले युवक से उसका नाम पूछा तो आरोपी ने बिना कुछ बोले ही फोन काट दिया। कांस्टेबल ने तुरंत इस बात की जानकारी अपने सीनियर ऑफिसर को दी, जिसके बाद हड़कंप मच गया। फिलहाल, सुरक्षा मुख्यालय में तैनात मुख्य आरक्षी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस और एजेंसियां पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.