Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

सागर में मतदान कर्मियों को मिले बासी भोजन के पैकेट, बदबू के चलते खाने से इंकार

71

 सागर। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सागर संसदीय सीट पर बुधवार को मतदान हो रहा है। इस लाेकसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान कई खामियां भी नजर आईं। कई मतदान केंद्रों पर अव्यवस्थाएं होने से मतदान दल परेशान हुए। सबसे बड़ी परेशानी गोपालगंज स्थित लाल स्कूल में नजर आई। यहां दोपहर के वक्त कर्मचारियों को जो भोजन के पैकेट दिए गए, उनमें बासी खाना था, जो इस भीषण गर्मी में सड़ गया था। जब कर्मचारियों ने खाने के पैकेट खोले तो उनसे बदबू आ रही थी। सभी कर्मचारियों ने खाने से इंकार कर दिया। वहीं जिन कर्मचारियों ने पैकेट खोल लिए थे, वे एक तरफ रख दिए।

कर्मचारियों का कहना है कि गर्मी बहुत तेज है। हमने सुना है कि यह खाना बीती शाम को तैयार कराया गया था, फिन गर्मी में इतनी देर कैसे सुरक्षित रह सकता है। सुबह के समय मतदान कक्ष में पंखे भी नहीं थे, जहां बाद में व्यवस्था की गई। इसी तरह ठंडे पानी की कमी से भी कर्मचारी दो चार हुए। हालांकि कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। वहीं सड़ा खाना मिलने की सूचना पर गोपालगंज के वार्ड प्रतिनिधि वसीम खान आगे आए। उन्होंने अपने स्तर से कर्मचारियों को भोजन के पैकट उपलब्ध कराए। वसीम का कहना है कि खाना के पैकेट से बदबू उठ रही है। प्रशासन को कर्मचारियों के भोजन पर ध्यान देना चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.