Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

ग्वालियर में मतदान के लिए उत्साह, पोलिंग बूथों पर लाइन भी लगी, भाजपा प्रत्‍याशी ने किया मतदान

47

ग्वालियर में सुबह से ही मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सुबह मतदान शुरू होने से ही पोलिंग बूथों पर लाइन लगी है। एक दो ही पोलिंग बूथों पर मतदाता कम आ रहे है। लेकिन दिन के बढ़ने के साथ ही मतदान भी इन क्षेत्रों में बढ़ेगा। हालांकि कुछ मतदान केंद्रों पर इवीएम के खराब होने से कुछ देर मतदान प्रभावित भी हुआ है। ग्‍वालियर पूर्व से विधायक सतीश सिकरवार व उनकी पत्‍नी महापौर शोभा सिकरवार ने भी मतदान किया।

भाजपा प्रत्‍याशी भारत सिंह ने किया मतदान

ग्‍वालियर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्‍याशी भारत सिंह कुशवाह ने अपने गांव दांगियापुरा में सुबह मतदान कियाा इस दौरान उन्‍होंने मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील भी कीा

न्‍यायमूर्ति पाठक ने किया मतदान

 

माननीय न्यायमूर्ति आनंद पाठक ने सपत्नीक किया मतदान । उन्होंने केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1 में बने मतदान केन्द्र क्रमांक-124 पहुँचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया।

कलेक्टर ने किया मतदान

 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक- 1 में बने मतदान केन्द्र क्रमांक 124 पर पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। उन्होंने जिले के मतदाताओं से अपील की है कि वे अपना वोट डालकर संविधान प्रदत्त अधिकार का उपयोग अवश्य करें।

बुजुर्गों में भी मतदान को लेकर उत्साह

 

जीवन के लगभग 75 बसंत देख चुकीं शांति बाई ने यूँ तो कई बार मतदान किया है। पर इस बार वे अपनी तीसरी पीढ़ी अर्थात अपने नन्ने-मुन्ने पौत्र का सहारा लेकर वोट डालने पहुंची। उन्होंने ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मी बाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नई सड़क में बने मतदान केन्द्र में ईवीएम का बटन दबाकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। शांति बाई से जब सवाल किया कि इस छोटे से बच्चे ने मतदान केन्द्र तक पहुंचाने में आपकी क्या मदद की। तब वह बोलीं कि मानसिक संबल दिया और हौसला बढ़ाया। भला इससे बड़ा सहारा क्या हो सकता है। वे कहने लगीं कि बहानेबाजी छोड़कर सभी लोग वोट डालने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें।

किला बादल गढ़ में लंबी लाइन

 

किला बादल गढ़ स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में लंबी लाइन। अल्पसंख्यक क्षेत्र के मतदाता अधिक हैं। यहां सात बजे से ही मतदाताओं की लाइन लग गई। हालांकि मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्वक चल रहा था। यही हाल कई मतदान केंद्रों पर था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.