Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bank Strike September 2026 Update: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर यानी रविवार को खुले... ICRA Report On OMCs: सरकारी तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान; इक्रा की रिपोर्ट में बड़ा खुला... Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे... Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ... Morena Crime News: मुरैना जेल उप अधीक्षक को 60 हजार के इनामी कल्ली गुर्जर ने दी गोली मारने की धमकी Bageshwar Dham Controversy: 'पर्चे में लिखा था बेटा होगा, हो गई बेटी'; बागेश्वर धाम सरकार के दावे पर... Sugar Breath 4.0 Device Patent: सूश्रुत संहिता के सिद्धांत पर बनाई डिवाइस, 'Sugar Breath 4.0' से सेक...

15 लाख रुपए तक सस्ती हुई ये SUV, GST 2.0 का बड़ा असर, अब सिर्फ 2.90 लाख में मिलेगी ये कार

33

भोपाल: आज से GST 2.0 लागू हो गया है, जिसका सबसे अधिक असर ऑटोमोबाइल सेक्टर में देखने को मिल रहा है। नए जीएसटी रिफॉर्म के तहत एंट्री लेवल कारों से लेकर प्रीमियम कारों तक की कीमतों में लाखों रुपए तक की कटौती हुई है। मध्य प्रदेश में कारों में कीमतें 50 हजार रुपए से लेकर 15 लाख रुपए तक कम हुई हैं। छोटी कारों पर टैक्स घटाकर 28% से 18%, जबकि बड़ी प्रीमियम कारों पर टैक्स बढ़ाकर 40% कर दिया गया है।

मारुति सुजूकी में कटौती

  • S-Presso: पहले 4,26,500 रु, अब 3,49,900 रु – कट ऑफ 76,600 रु
  • Swift: पहले 6,49,000 रु, अब 5,78,900 रु – कट ऑफ 70,100 रु
  • Baleno: पहले 6,74,000 रु, अब 5,98,900 रु – कट ऑफ 75,100 रु
  • Grand Vitara: पहले 11,42,000 रु, अब 10,76,500 रु – कट ऑफ 66,500 रु

TATA में कटौती

  • Nexon: पहले 8,89,990 रु, अब 8,14,190 रु – कट ऑफ 75,800 रु
  • Safari: पहले 27,34,000 रु, अब 25,86,290 रु – कट ऑफ 1,47,710 रु
  • Harrier: पहले 26,69,000 रु, अब 25,84,890 रु – कट ऑफ 84,110 रु

टोयोटा में कटौती

  • Fortuner: पहले 50,09,000 रु, अब 46,75,000 रु – कट ऑफ 3,34,000 रु
  • Innova: पहले 27,08,000 रु, अब 25,70,400 रु – कट ऑफ 1,37,600 रु
  • Land Cruiser: पहले 2,31,00,000 रु, अब 2,15,60,000 रु – कट ऑफ 15,40,000 रु

2 लाख 90 हजार में मिलेगी ये कार? 
GST कट के बाद छोटी कार S-Presso की शुरुआती कीमत अब 3.49 लाख रुपये हो गई है, जो जनवरी 2020 में लॉन्च हुई कीमत 3.70 लाख रुपये से भी कम है। इसके साथ ही फेस्टिव ऑफर 60,000 रुपये का उपलब्ध है, जिससे वास्तविक कीमत घटकर 2.9 लाख रुपये रह जाती है।

GST काउंसिल ने इस बदलाव के साथ ऑटोमोबाइल सेक्टर में बड़े स्तर पर कीमतों को कम किया है। एंट्री लेवल कारों के लिए टैक्स घटाया गया है, जबकि प्रीमियम और लक्जरी कारों पर टैक्स बढ़ाया गया है। इसके चलते खरीदारों को नई कीमतों में भारी बचत का लाभ मिलेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.