Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कांग्रेस को कोसते-कोसते BJP नगर अध्यक्ष का विवादित बयान! बोले- “धर्म का नाश हो”, राजनीतिक गलियारों में हड़कंप!

12

उज्जैन : महाकाल की नगरी  उज्जैन से से एक चौंकाने वाला वाक्या सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने पार्टी बैठक के दौरान ऐसा कुछ बोल दिया जो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

संजय अग्रवाल ने भाषण के दौरान कह दिया कि  “धर्म का नाश हो और कांग्रेस का नाश हो”। बस अग्रवाल साहब के मुख से निकला ही कि बवाल मच गया। यह बयान उज्जैन के लोक शक्ति भवन में आयोजित भाजपा की एक बैठक के दौरान सामने आया है । बैठक में उज्जैन उत्तर से विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। हैरानी की बात यह रही कि संजय अग्रवाल के इस बयान पर वहां उपस्थित नेताओं ने ठहाके लगाए। हालांकि अग्रवाल की जुबान से ऐसा निकलते ही कुछ नेता उन्हें रोकते भी नजर आए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जनता और विपक्ष की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कांग्रेस पार्टी ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए निशाना साधा है।  इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि भाजपा की कथनी और करनी में भारी अंतर है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता सत्ता के घमंड में अब धर्म के प्रति भी असंवेदनशील हो गए हैं। उन्हें पता ही नहीं लग रहा है कि क्या बोलना है और क्या नहीं।

वहीं दूसरी ओर आम जनता भी इस बयान से आहत है और भाजपा से जवाब मांग रही है। “धर्म का नाश हो” जैसे बयान से भाजपा भी मुश्किल में पड़ गई है। वैसे भाजपा धर्म से जुड़े मुद्दों पर फूंक-फूंक कर कदम रखती है लेकिन  भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल के इस बयान ने पार्ट को सांसत में डाल दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.