Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

ऋषभ पंत IPL खेलेंगे या नहीं, 5 मार्च को आने वाला है बड़ा फैसला, सौरव गांगुली ने किया खुलासा

37

ऋषभ पंत एक साल से ज्यादा समय से क्रिकेट से दूर हैं. उनकी वापसी का इंतजार सभी को है. पंत वापसी के लिए कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं. पूरी उम्मीद की जा रही है कि पंत इस बार आईपीएल के अगले सीजन में खेलेंगे. पंत आईपीएल खेल पाएंगे या नहीं इसे लेकर स्थिति 5 मार्च को साफ हो जाएगी. पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं. दिल्ली फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट सौरव गांगुली ने पंत को लेकर बड़ा उपडेट दिया है. गांगुली ने कहा है कि पांच मार्च को नेशनल क्रिकेट एकेडमी में पंत का फिटनेस टेस्ट होगा जिसमें वह फिट घोषित कर दिए जाएंगे.

भारत के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का 30 दिसंबर 2022 को कार एक्सीडेंट हो गया था जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गए थे. उनको लिगामेंट इंजुरी हुई थी जिसकी उन्होंने सर्जरी कराई थी. पंत अब वापसी की राह पर हैं और पांच मार्च को उनको लेकर एक खबर आ सकती है कि वह पूरी तरह से फिट हैं या नहीं हैं. गांगुली के बयान पर गौर किया जाए तो पंत पूरी तरह से फिट हैं और खेलने को तैयार हैं.गांगुली ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए ये बात कही.

गांगुली ने कहा ये

इंटरव्यू में गांगुली से जब पूछा गया कि 22 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल में दिल्ली की कप्तानी पंत ही करेंगे या कोई और करेगा? इस पर गांगुली ने कहा कि पंत ने फिट होने के लिए जो हो सकता था वो किया है और यही कारण है कि एनसीए उन्हें क्लियर कर देगा. उन्होंने कहा कि पंत को पांच मार्च को टेस्ट क्लियर करने दें. इसके बाद भी हम कप्तानी के विकल्पों के बारे में विचार करेंगे. गांगुली ने कहा कि फ्रेंचाइजी उनको लेकर काफी सावधानी से कदम उठा रही है क्योंकि उनका करियर काफी लंबा है. गांगुली ने कहा कि हम उत्साह में उनको पुश नहीं करना चाहते. गांगुली ने कहा कि काफी कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि पंत किस तरह से रिएक्ट करते हैं. गांगुली ने बताया कि एनसीए से क्लियरैंस मिलने के बाद पंत फ्रेंचाइजी के कैम्प में हिस्सा लेंगे.

ये हैं विकेटकीपिंग के विकल्प

गांगुली ने पंत की गैरमौजूदगी में कप्तानी के विकल्पों पर तो बात नहीं की लेकिन उन्होंने बतौर विकेटकीपर पंत के विकल्पों पर बात की. गांगुली ने कहा दिल्ली के पास विकेटकीपर के लिए कुमार कुशाग्र और रिकी भुई जैसे खिलाड़ी हैं. इसके अलावा गांगुली ने शे होप और ट्रिस्टन स्टब्स का नाम भी किया जो विकेटकीपर की भूमिका में दिख सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.