Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Saran Triple Murder: अस्पताल में भी चले हथियार; पुरानी रंजिश में गई 3 जानें, एक की हालत गंभीर UPI Fraud in Khammam: किताब खरीदने के बहाने ठग ने देखा यूपीआई पिन, फोन चुराकर खाते से उड़ाए 50 हजार ... UP News: कासगंज से दिल्ली नौकरी करने निकला 16 वर्षीय किशोर 2 महीने बाद मिला, परिवार में लौटी खुशियां Sambhav Jain Noida Case: 3 करोड़ का कर्ज, तलाक और बीमार बच्चा; सुपरनोवा से कूदने वाले इंजीनियर की दर... Mohammad Arman Arrested: प्रयागराज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, उमेश पाल हत्याकांड का भगौड़ा आरोपी अर... Delhi Police Cyber Crime: कंबोडिया से जुड़े 'डिजिटल अरेस्ट' गिरोह का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस ने 2 आरो... Weather Update Today: यूपी-बिहार से लेकर पहाड़ों तक बारिश और आंधी का अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा आपके रा... India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत...

सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ काम करने में कटरीना कैफ को आती थी ये दिक्कत, करनी पड़ती थी गुज़ारिश

63

फिल्म एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने अपने करियर में सबसे ज्यादा अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ काम किया है. इन दो सुपरस्टार्स के साथ कटरीना ने करीब 16 फिल्मों में स्क्रीन शेयर किया है. अब एक हालिया इंटरव्यू में कटरीना ने बताया है कि सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ काम करने में कितना फर्क है.

मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में कटरीना ने सलमान और अक्षय के काम को लेकर बातें की. उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार सुबह जल्दी काम शुरू करने वालों में से हैं. उन्होंने कहा कि अक्षय से जब वो बातें करती थीं तो कहती थीं, “अक्षय, कल काम थोड़ा देर से शुरू करते हैं. मुझे सुबह 6 बजे नहीं उठना.”

वहीं, सलमान खान के काम के स्टाइल के बारे में बताते हुए कटरीना कैफ ने कहा कि उन्हें सलमान से कहना पड़ता है, “सलमान, सलमान थोड़ा जल्दी आना प्लीज़, ज्यादा देर मत करना, बस बस थोड़ा जल्दी आना प्लीज़.” बता दें कि सलमान और कटरीना कैफ अच्छे दोस्त रहे हैं.

सलमान-अक्षय के काम में कितना फर्क?

सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ काम करने के एक्सपीरियंस में फर्क के बारे में बात करते हुए कटरीना कैफ ने कहा, “एक एक्टर के तौर पर सेट पर उनका (सलमान खान) अपना मूड होता है. ये बात सब जानते हैं कि सलमान एक सच्चे इंसान हैं. पर वो काफी सोचते हैं. वो स्टोरी के नज़रिए से चीज़ों को देखते हैं. वो पूरी स्टोरी के बारे में सोचते हैं.”

अक्षय के बारे में उन्होंने कहा, “अक्षय कुमार बेहद अलग इंसान हैं. वो स्टोरी तो देखते ही हैं पर उसमें काफी कुछ बदलाव भी करते हैं. वो सीन के बारे में सोचते हुए सेट पर आते हैं और फिर हम डिस्कस करते हैं. फिर वो देखते हैं कि आप कर क्या रहे हैं. वो दोनों बेहद अलग लोग हैं. मेरे लिए मुश्किल है(दोनों के बारे में बताना).”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.