Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

‘विपक्ष के नेता भी NDA सरकार 400 पार के नारे लगा रहे’, राष्ट्रीय अधिवेशन में पीएम मोदी

36

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के दो दिवसीय अधिवेशन के आखिरी दिन ‘भाजपा: देश की आशा, विपक्ष की हताशा’ प्रस्ताव पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, “यहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का मैं अभिनंदन करता हूं। भाजपा का कार्यकर्ता साल के हर दिन देश की सेवा के लिए कुछ न कुछ करता ही रहता है लेकिन अब अगले 100 दिन नई ऊर्जा, नया उमंग, नया उत्साह, नया विश्वास, नए जोश के साथ काम करने का है।”

‘विपक्ष NDA सरकार 400 पार के नारे लगा रहे’
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “आज विपक्ष के नेता भी NDA सरकार 400 पार के नारे लगा रहे है। NDA को 400 पार कराने के लिए भाजपा को 370 का मील का पत्थर पार करना ही होगा।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हम राजनीति के लिए नहीं राष्ट्रनीति के लिए निकले हैं।” प्रधानमंत्री ने कहा कि आज मैं सभी देशवासियों की ओर से आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज को आदरपूर्वक, श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं। मेरे लिए यह व्यक्तिगत क्षति जैसा है। वर्षों तक मुझे व्यक्तिगत रूप से उनसे मिलने का अवसर मिला है।

अगले 100 दिन अहम
PM मोदी ने कहा, “जिन लोगों को किसी ने नहीं पूछा, हमने उन्हें सिर्फ पूछा ही नहीं बल्कि उन्हें पूजा भी है।” बीजेपी की अहम बैठक में पीएम मोदी ने कहा, ”अगले 100 दिन अहम, हर मतदाता का विश्वास हासिल करने की जरूरत है।” उन्होने कहा, ”आज 18 फरवरी है और इस कालखंड में जो युवा 18 वर्ष के पड़ाव पर पहुंचें हैं, वो देश की 18वीं लोकसभा का चुनाव करने वाले हैं। अगले 100 दिन हम सबको जुट जाना है। हर नए वोटर, हर लाभार्थी, हर वर्ग, समाज, पंथ, परंपरा सबके पास पहुंचना है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.