Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

समस्तीपुर में बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, अवैध संबंधों से तंग आ चुकी शिक्षका पत्नी ने पति को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

50

समस्तीपुरः बिहार के समस्तीपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक महिला शिक्षिका ने अपने पति को सड़क पर दौड़ा- दौड़ाकर पीटा है। बताया जा रहा है कि महिला शिक्षिका अपने पति के अवैध संबंध को लेकर परेशान थी। इसलिए उसने ये कदम उठाया। वहीं, मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। लोगों की भारी भीड़ इस ड्रामे को देखने के लिए जमी रही।

क्या था मामला?
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के सिंघिया के दुर्गा स्थान चौक का है। बताया जा रहा है कि बीपीएससी परीक्षा पास कर हाल ही शिक्षिका बनी महिला की शादी क्योटहर गांव निवासी अभिषेक मुखिया से हुई थी। लेकिन उसके पति का किसी और लड़की के साथ अवैध संबंध था, जिसकी जानकारी कुछ महीने पहले महिला को हुई थी। इसके बाद उसने थाने में मामला दर्ज करवाया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बीपीएससी शिक्षिका के अनुसार, जेल जाने के बाद उनके पति ने ऐसी गलती फिर से नहीं करने का भरोसा दिलाया और उन्होंने केस वापिस ले लिया। शिक्षिका ने बताया कि जेल से बाहर आने के बाद वह वापस अपने पति के साथ गांव आ गई। लेकिन रात में ही उनका पति धोखा देकर घर से फरार हो गया।

भीड़ के कारण चौक पर लग गया जाम
वहीं, जब शिक्षिका ने खोजबीन कि तो पता चला कि उसका पति सिंघिया में अपनी प्रेमिका के साथ रह रहा है। इसके बाद शिक्षका वहां पर पहुंची और सिंघिया के दुर्गा चौक के पास उसने अपने पति को देखा और चौक पर ही उसको जमकर पीटा। मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। लोगों की भारी भीड़ इस ड्रामे को देखने के लिए जमी रही। भीड़ के कारण चौक पर जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.