Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kerala Happiness Department: भूटान की तर्ज पर केरल में बनेगा ‘आनंदम’ विभाग, लोगों की खुशहाली मापने क... Supreme Court Verdict: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट का झटका, धर्म बदलकर मुसलमान बने लोग BC(M) आरक... Churu Murder Case: राजस्थान के चूरू में रूह कंपा देने वाली वारदात, सरपंच चुनाव की जिद में पिता ने इक... Supreme Court Hearing on SIR: महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट से नाम काटने के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त... Gaya Crime News: गया में सनसनीखेज वारदात, प्रेमिका और जमीन के चक्कर में कलयुगी बेटे ने की बीमार पिता... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, शव को जमीन में गाड़कर ऊपर रोप... Noida Child PGI Negligence: नोएडा के चाइल्ड पीजीआई में डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही, पिता को खुद सिरि... Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में समय से पहले पड़ी कड़ाके की ठंड, लाहौल-स्पीति में सीजन की ... Mushroom Benefits: कुकुरमुत्ता से मशरूम बनने की कहानी, जानिए कैसे भारत की फेवरेट सब्जी बना यह पौष्टि... Supreme Court Hearing: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राहु...

“मैं आलू की तरह सभी में फिट हो जाता हूं”, विधायकों की नाराजगी पर बन्ना गुप्ता ने कहा- थोड़ा बहुत कलह हर पार्टी में होता है

46

Ranchi: झारखंड में कांग्रेस (Congress) के 4 विधायकों को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की सरकार में शामिल करने से नाराज पार्टी के 12 में से आठ विधायक बीते शनिवार की शाम दिल्ली पहुंचे। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनसे किसी विधायक की कोई नाराजगी नहीं है।

“कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र है”
बन्ना गुप्ता ने कहा कि वे आलू की तरह है जो सभी सब्जी में फिट हो जाता है। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र है। हर किसी को बोलने की आजादी है। साथ ही थोड़ी बहुत कलह हर पार्टी में होती है, लेकिन अन्य पार्टियों में नहीं दिखती। कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र होने के कारण दिख जाती है। बन्ना ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार को 5 वर्ष का बहुमत मिला था, लेकिन कुछ कारणों से कार्यकाल पूरा नहीं हो सका। अब नए कप्तान के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग और अधिक चाक-चौबंद रूप से काम करेगा।

बता दें कि चंपई सोरेन सरकार के कैबिनेट विस्तार होने के बाद से ही कांग्रेस में कलह छिड़ गया है। कांग्रेस के 12 विधायक चंपई सोरेन की कैबिनेट विस्तार से नाखुश चल रहे हैं। कांग्रेस की तरफ से सभी पुराने चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया गया, जिससे कई कांग्रेसी विधायक नाराज हो गए। नाराज कांग्रेस विधायकों का कहना है कि कैबिनेट में कांग्रेस कोटे से जिन 4 लोगों को जगह मिली है, वे पूर्व की हेमंत सोरेन सरकार में भी मंत्री थे। इससे कांग्रेस के 12 विधायक नाराज हैं। उन्होंने पार्टी नेतृत्व को दो-टूक कह दिया है कि कैबिनेट से इन चारों को हटाकर नए चेहरों को मंत्री नहीं बनाया गया तो वे विधानसभा के बजट सत्र का बहिष्कार करेंगे। नाराज विधायकों ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को एक पत्र भी सौंपा है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर दबाव बनाने के लिए कांग्रेस के नाराज विधायक एक साथ राज्य से बाहर भी जा सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.