Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

युवक की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी Couple का चौंकाने वाला खुलासा

25

लुधियाना : बेरहमी से युवक की हत्या मामले में हैरानीजनक खुलासा हुआ है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।  थाना सलेम टाबरी के अधीन आते गुरु हरराय नगर में सेक्रेड कान्वेंट स्कूल के सामने खाली प्लॉट में वीरवार को एक व्यक्ति का शव 6 टुकड़ों में पुलिस द्वारा बरामद किया गया था।

इसके बाद पुलिस द्वारा उक्त मामले पर कार्रवाई करते हुए मृतक व्यक्ति की पहचान दविंदर कुमार (36) के रूप में की गई थी। बताया जा रहा है कि दविंदर मुम्बई में काम करता है और मौत से 3 दिन पहले ही वापस लौटा था। इसी बीच दविंदर कुमार अपने दोस्त शेरा के घर पर 6 जनवरी को नशा करने के लिए गया था। इस दौरान जब उसने नशे का इंजेक्शन लगाया तो उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

इसके बाद दविंदर कुमार के दोस्त शेर सिंह ने मौत को छुपाने के लिए आरी के साथ उसके शरीर के 6 टुकड़े कर दिए और रात के समय अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल पर जाकर उसके शरीर के टुकड़ों को अलग-अलग जगह पर फेंक दिया गया। इसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी शेरा और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.