Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

खजुराहो में कोहरे का ऐसा कहर कि प्राचीन मंदिर हो गए गायब, नौगांव में खून जमा देने वाली सर्दी

30

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर में इन दिनों भीषण ठंड का कहर जारी है. हालात ये हैं कि खजुराहो में कोहरे की घनी चादर की वजह से प्राचीन मंदिर गुम से हो गए हैं. घने कोहरे के चलते कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य के करीब हो गई है, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. वहीं नौगांव में भीषण ठंड की वजह से रात के साथ दिन में भी लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है.

खजुराहो-नौगांव में भीषण ठंड

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो और नौगांव में न्यूनतम तापमान पचमढ़ी से भी कम हो जाता है. खजुराहो में जहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के नीचे चला जाता है, तो वहीं नौगांव में 1.5 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर जाता है. इसके ठीक उलट यहां गर्मियों में भी भीषण गर्मी पड़ती है और अधिकतम तापमान 48 से 49 डिग्री तक पहुंच जाता है. फिलहाल बुंदेलखंड का ये पूरा इलाका भीषण ठंड के साथ कोहरे की चपेट में है.

रात 9 बजते ही कोहरे और ठंड का डबल अटैक

स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां इतनी भीषण ठंड पड़ रही है कि रात 9 बजे से घना कोहरा छा जाता है, जो सुबह 10 बजे तकर रहता है. इससे यातायात बुरी तरह प्रभावित होता है और दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो-तीन दिनों तक कोहरा बना रहेगा और तेज धूप सुबह 10 बजे के बाद ही निकलेगी. यहां रात का तापमान 4.7 डिग्री दर्ज किया गया तो वहीं दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक पिछले दो-तीन दिनों से रात के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है.

ग्रेनाइट पत्थरों से भीषण ठंड बरकरार

छत्तरपुर का नौगांव जिसे छावनी के नाम से लोग जानते है, अंग्रेजों द्वारा बसाया गया था. यहां की भौगोलिक स्थिति ही सबसे अलग है, जिससे यहां मौसम का खासा असर पड़ता है. नौगांव में ग्रेनाइट के पहाड़ों के चलते ठंड में भीषण ठंड और गर्मियों में भीषण गर्मी पड़ती है. कर्क रेखा के उत्तर में बसे नौगांव पर सूर्य की किरणों का कम प्रभाव होता है, जिससे ठंड ज्यादा होती है. वहीं,नौगांव के नीचे चट्टानी मिट्टी की पथरीली परत है, जो जमीन की ऊर्जा की क्षमता को प्रभावित करती है. ठीक ऐसे ही हाल खजुराहो में हैं.

छत्तरपुर के रहने वाले मुकेश शर्मा बताते है, ” इस समय ठंड भीषण पड़ रही है. शाम को ही कोहरा होने लगा है, रात में गाड़ी चलाना मुश्किल हो गया है. वहीं स्थानीय रहवासी दिलीप क्षत्रिय कहते हैं, ” पिछले 3 से 4 दिनों में इतनी ठंड बढ़ गई मानो चारो तरफ धुंआ ही धुंआ नजर आने लगा है. घर से निकलने में दिक्कत होती है, कोहरे के कारण वाहनों के एक्सीडेंट होते हैं, बहुत बचकर चलना पड़ता है.

क्या कहता है मौसम विभाग?

वहीं, खजुराहो स्थित मौसम विभाग के अधिकारी आरएस परिहार ने बताया, ” छत्तीसगढ़ की ओर से हवाओं के कारण कोहरे का असर बुन्देलखंड में दिखाई दे रहा है, रात का तापमान जहां 4.7 डिग्री दर्ज किया गया, तो वहीं दिन का तापमान 23 डिग्री रहा है. अगले 2 से तीन दिन रात के तापमान में ओर गिरावट आएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.