Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कड़ाके की ठंड व घने कोहरे का असर, स्कूलों में और बढ़ी छुट्टियां

18

चंडीगढ़ : कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से जारी आदेशों के मुताबिक, अब स्कूलों में 13 जनवरी यानी लोहड़ी तक छुट्टियां रहेंगी और स्कूल 14 जनवरी को पहले की तरह खुलेंगे। इससे पहले चंडीगढ़ प्रशासन ने छुट्टियां 10 जनवरी तक बढ़ाई थीं, लेकिन अब ठंड को देखते हुए छुट्टियां फिर से बढ़ा दी गई हैं।

चंडीगढ़ एजुकेशन डिपार्टमेंट के मुताबिक, यह फैसला सर्दियों के मौसम को देखते हुए लिया गया है। ये आदेश सभी सरकारी, सरकारी मदद पाने वाले और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों पर लागू होंगे। आदेशों के मुताबिक, क्लास पहली से 8वीं और नॉन-बोर्ड क्लास (9वीं और 11वीं) के लिए कोई फिजिकल क्लास नहीं होंगी।

हालांकि, स्कूल सुबह 9 बजे खुलेंगे और टीचर ऑनलाइन क्लास ले सकते हैं। इसके अलावा, 10वीं और 12वीं क्लास के लिए स्कूल फिर से खुलेंगे, लेकिन सुबह 9.30 बजे से पहले नहीं और दोपहर 3.30 बजे स्कूलों में छुट्टी होगी।

holidays

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.