Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

इंदौर-भोपाल हाईवे पर सैकड़ाखेड़ी के पास बोरी में मिला महिला का शव

28

सीहोर। इंदौर-भोपाल हाईवे पर सैकड़ाखेड़ी के पास पिछले तीन-चार दिन से एक बड़ी प्लास्टिक की बोरी पड़ी हुई थी, जिसमें दुर्गंध आने पर कोतवाली पुलिस को यहां संचालित ईट भट्टे वालो ने सूचना दी, जिसके बाद मौके पर मय बल के पहुंचे थाना प्रभारी ने जब बोरी को खुलवाया तो उसमें एक महिला का शव बरामद हुआ, जिसका मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। महिला के हाथ-पैर बंधे होने व सिर पर चोट के निशान मिलने पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात शव की शिनाख्त और घटना की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली थाना प्रभारी विकास खीची ने बताया कि सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे सैकड़ाखेड़ी के पास से कुछ लोगों ने सूचना दी कि ईट भट्टे व हाईवे स्थित पुल के पास एक प्लास्टिक की बड़ी बोरी तीन-चार दिन से पड़ी हुई है, जिसमें से अब दुर्गंध आ रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी तत्काल बल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां बंद बोरी पड़ी हुई थी और उसमें से दुर्गंध आ रही थी। जिसको लेकर अनुमान लगाया जा रहा था कि कोई मृत जानवर आदि हो सकता है, लेकिन जब बोरी को खोला तो पुलिस व आसपास खड़े लोगों के होश उड़ गए। क्योंकि बोरी में एक महिला का शव निकला, जिसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और सिर पर चोट के निशान थे, वहीं चेहरे की शिनाख्त न हो सके इसलिए चेहरे को जला दिया गया था। कोतवाली पुलिस द्वारा अज्ञात शव का पंचनामा बनाकर जिला अस्पताल भेजा गया।
24 घंटे चलने वाले इंदौर-भोपाल हाईवे पर सैकड़ाखेड़ी के पास बोरी में बंद महिला का शव मिलने से अासपास सनसनी फैल गई। अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि महिला का चेहरा जला देने के कारण शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला ने लाल-गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई है। शव तीन-चार दिन पुराना लग रहा है, जिससे आसपास तेज दुर्गंध फैल रही थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.