Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

नर्मदापुरम: बेटे बहू की प्रताड़ना से तंग आकर बुजुर्ग महिला नर्मदा नदी में कूदी

26

नर्मदापुरम (गजेंद्र राजपूत): नर्मदापुरम की एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपने बेटे और बहू से प्रताड़ित हो कर सर्किट हाउस घाट पर नर्मदा नदी में कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना आज 2:30 बजे की बताई जा रही है। शारदा नमक एक बुजुर्ग महिला जिसकी उम्र लगभग 65 वर्ष बताई जा रही है जिन्होंने नर्मदा नदी में कूद कर आत्महत्या करने की कोशिश की। वही मौके पर मौजूद नर्मदा में स्नान करने पहुंचे शहर के सर्पमित्र रवि टंडन ने उस बुजुर्ग महिला को नर्मदा नदी में कूदते हुए देखा। जिसके बाद रवि ने महिला को बचाने के लिए तुरंत नर्मदा नदी में छलांग लगा दी।

सर्पमित्र रवि टंडन ने बताया कि ढ़ाई बजे के करीब एक बुजुर्ग महिला ने नर्मदा नदी कूद कर जान देने का प्रयास किया था जिसे डूबते हुए देख उसने नर्मदा में छलांग लगाकर महिला की जान बचाई और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। उसने बुजुर्ग महिला से कई बार कि आपने नर्मदा नदी में किस कारण से छलांग लगाई तो बुजुर्ग महिला ने बताया कि मैं अपने बेटे से बहु की प्रताड़ना से परेशान हूं और मैं आत्महत्या करना चाहती हूं। रवि टंडन ने तत्काल डायल 100 को सूचना देकर बुलाया और उसे बुजुर्ग महिला को पुलिस के हवाले कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.