Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, THDC की निर्माणाधीन टनल में घुसा पानी और मलबा; 7 मजदूरों की मौत देशभर में मानसून का कहर: 12 राज्यों में बाढ़-बारिश का संकट, यूपी के 28 जिलों और राजस्थान में भारी बा... स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र...

बाल संप्रेक्षण गृह से भागे 6 बाल अपचारी, 3 अक्षया हत्याकांड में थे नामजद

31

ग्वालियर। ग्वालियर में बाल संप्रेक्षण गृह से छह बाल अपचारी फरार हो गए। सुबह जब बाल अपचारियों को नहाने के लिए गरम पानी दिया जा रहा था, तभी गरम पानी से भरे बर्तन में धक्का देकर यहां काम करने वाले कर्मचारी को गिराया और भाग निकले। छह में से तीन बाल अपचारी बेटी बचाओ चौराहे पर हुई 16 वर्षीय छात्रा अक्षया यादव सनसनीखेज हत्या में नामजद हैं। इन बाल अपचारियों के भागने के बाद हत्याकांड की मुख्य गवाह के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। क्योंकि लगातार गवाह को बयान बदलने के लिए धमकाया भी जा रहा था। गवाह के स्वजनों का आरोप है- बाल संप्रेक्षण गृह के अंदर से यह लोग फोन का भी इस्तेमाल कर रहे थे, फिर भी लापरवाही बरती गई। इस मामले में लापरवाही बरतने वालों पर बड़ी कार्रवाई भी हो सकती है। पुलिस से लेकर प्रशासनिक अफसरों तक में इस घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

सिटी सेंटर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे नहाने के लिए गरम पानी दिया जा रहा था। यहां छह बाल अपचारी पहुंचे, कर्मचारी को गिराकर भाग निकले। पहले तो स्टाफ ने ही बाहर ढूंढा, जब नहीं मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। इस घटना के बाद पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई, क्योंकि इसमें नामजद तीन आराेपित सनसनीखेज मामलों में नामजद हैं। ऐसा बताया जा रहा है- जिस तरह यह लोग भागे हैं, उससे स्पष्ट है- पूरी प्लानिंग के साथ फरार हुए हैं। यह सभी बाल अपचारी साथ में ही रहते थे। अब बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस घटना के बाद एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने तीन थानों की फोर्स बाल अपचारियों की तलाश में लगाई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.