Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

इंदौर में केबल कार चलाने की कवायद एक बार फिर से हुई शुरू

51

इंदौर। इंदौर विकास प्राधिकरण (आइडीए) के संचालक मंडल की बैठक बुधवार को हुई। इसमें महू नाका, बाणगंगा और मरीमाता चौराहा पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए 164 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई।

आइडीए संचालक मंडल की बैठक में बुधवार को 320 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई। महू नाका चौराहा पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए 81.30 करोड़ रुपये, मरीमाता चौराहा पर 44 करोड़ रुपये और बड़ा गणपति चौराहा पर फ्लाईओवर के लिए 38.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी। आइडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने बताया कि विधायक मधु वर्मा ने रिंग रोड पर राजीव गांधी चौराहा से सब्जी मंडी चौराहा तक फ्लाईओवर बनाने के लिए पत्र भेजा था। इसके लिए फिजिबिलिटी सर्वे कराया जाएगा।
इंदौर रीजनल डेवलपमेंट प्लान की कार्य योजना के लिए निविदा के माध्यम से कंसलटेंट की नियुक्ति की जाएगी। बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह, निगमायुक्त हर्षिका सिंह, वन मंडलाधिकारी महेंद्र सिंह सोलंकी, नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के संयुक्त संचालक शुभाशीष बेनर्जी, पीएचई विभाग के अधीक्षक यंत्री अजय श्रीवास्तव और आइडीए सीईओ आरपी अहिरवार आदि मौजूद थे।
इंदौर शहर में पांच साल पहले एमजी रोड पर केवल कार चलाने की योजना तैयार की गई थी। इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। अब पांच साल बाद इसे लेकर फिर कवायद शुरू की जा रही है। शहर में केबल कार चलाने की संभावनाओं और रूट का सर्वे करने के लिए कंसल्टेंट नियुक्त किया जाएगा।

बाणेश्वरी धाम का होगा जीर्णोत्थान

बाणगंगा स्थित बाणेश्वरी धाम का जीर्णोत्थान होगा। यहां 12.43 करोड़ रुपये से स्टेडियम, योग सेंटर, सुंदरीकरण आदि कार्य किए जाएंगे। स्कीम 78 अरण्य नगर में लीज पर आवंटित कोर हाउस की लीजडीड में उल्लेखित अभिन्यास की शर्तों को शिथिल करने के लिए राज्य शासन से मार्गदर्शन लेने का निर्णय लिया गया है ताकि यहां हजारों लोगों के लीज नवीनीकरण के प्रकरण का निराकरण किया जा सके।

इन कार्यों की भी मिली स्वीकृति

– टीपीएस-3 लसूडिया मोरी, तलावली चांदा में एचटी-एलटी लाइनों के स्थानांतरण के लिए 2.34 करोड़ रुपये की निविदाएं स्वीकृत।

– गांधीनगर से लवकुश चौराहे तक सेंट्रल वर्ज में क्रैश बैरियर के निर्माण के लिए 8.30 करोड़ की निविदाएं स्वीकृत।

– तुलसी नगर पुलिया से वसुंधरा कांप्लेक्स के सामने सड़क निर्माण के लिए 9.75 करोड़ स्वीकृत।

– स्कीम 139 व 169-ए में निर्माणाधीन आइएसबीटी के लिए 100 करोड़ की स्वीकृति।

– अंतरराष्ट्रीय स्तर
– सेवा सुरभि को झंडा ऊंचा रहे हमारा गणतंत्र दिवस के लिए छह लाख रुपये का होगा भुगतान।

– अहिल्योत्सव समिति को वर्ष 2023 के आयोजन के लिए आठ लाख रुपके स्वीमिंग पूल के कार्यों के लिए 31.70 करोड़ पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति।

ये की स्वीकृति।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.