Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने 4 ग्रामों में VHSND सत्रों का किया निरीक्षण, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओ... हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न आयोजन होंगे व्यापक, जनभागीदारी के साथ आयोजन के दिए निर्द... कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के...

गायक शान ने किए भगवान महाकाल के दर्शन, बोले-सबके अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य की कामना की

42

उज्‍जैन। गायक शान ने आज भगवान महाकाल के दर्शन किए। वे महाकाल की भस्‍मारती में भी शाम‍िल हुए।

बॉलीवुड अभिनेता शान गुरुवार सुबह महाकालेश्‍वर मंदिर पहुंचे। उन्‍होंने अपने परिवार के साथ भस्‍मारती में हिस्‍सा लिया। नंदीहाल से उन्‍होंने भस्‍मारती के दर्शन किए। उन्‍होंने सपरिवार गर्भगृह द्वार से भगवान महाकाल का पूजन किया।

मीडिया से यह बात कही शान ने

महाकाल दर्शन और पूजा के बाद शान ने मीडिया से भी बात की। उन्‍होंने बताया कि वे दूसरी मर्तबा भगवान महाकाल का दर्शन करने आए हैं।

भस्‍मारती में अलौकिक अनुभव

शान ने कहा कि आज भस्‍मारती में शाम‍िल होकर उन्‍हें अलौकिक अनुभव हुआ है। उन्‍होंने यह भी कहा कि इस अनुभूति को शब्‍दों में व्‍यक्‍त नहीं किया जा सकता है। शान ने कहा कि उन्‍होंने भगवान महाकाल से सबके अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य की कामना की।

बड़ी संख्‍या में लोग पहुंच रहे उज्‍जैन

उल्‍लेखनीय है कि इन दिनों बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु भगवान महाकाल का दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें कई हस्तियां भी शाम‍िल हैं। उज्‍जैन के महाकाल लोक को निहारने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.