Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने 4 ग्रामों में VHSND सत्रों का किया निरीक्षण, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं के प्रबंधन एवं टीकाकरण की ली जानकारी

0 45

आगर मालवा, 11 अगस्त 2026/ संभागायुक्त उज्जैन श्री आशीष सिंह ने मंगलवार को आगर जिले के ग्राम तनोडिया, ग्राम आवर, ग्राम महुडिया एवं ग्राम लालूखेड़ी का भ्रमण कर ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस VHSND सत्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त श्री सिंह ने ए.एन.एम. से विभिन्न बिंदुओं पर प्रश्न पूछे। उन्होंने हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही 0-5 वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण की स्थिति, शेष बच्चों की सूची एवं मंगलवार को कितने बच्चों का टीकाकरण हुआ इसकी जानकारी ली।

इसके पश्चात संभागीय आयुक्त ने सीएचओं से नियमित ओपीडी की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के प्रबंधन की प्रक्रिया एवं आयरन सुक्रोज, एफ.सी.एम. इंजेक्शन की उपलब्धता एवं उपयोग के संबंध में भी पूछताछ की।

संभागीय आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन कर समय पर रेफरल एवं उचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए तथा टीकाकरण में कोई भी बच्चा न छूटे।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री शेर सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी, सीईओ जिला पंचायत श्री बी.एस. सोलंकी क्षेत्रीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं उज्जैन संभाग डॉ. दीपक पिपल, शासकीय चिकित्सक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.