Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

शर्मनाक! 8 घंटे चिता पर रखा रहा मां का शव, प्रॉपर्टी के लिए लड़ती रहीं बेटियां

39

मथुरा में बेटियों ने मां के अंतिम संस्कार से पहले ऐसी हरकत कर डाली जो बेहद ही शर्मशार करने वाली है. बेटियों ने संपत्ति बंटवारे को लेकर मां का अंतिम संस्कार रुकवा दिया. तीनों बेटियां इसके लिए श्मशान घाट पर ही झगड़ने लगीं. जिस वक्त तीनों बहनों में झगड़ा हो रहा था उस वक्त मां का शव चिता पर रखा हुआ था.

8 घंटे तक विवाद चलता रहा. इस दौरान पुलिस भी श्मशान घाट पहुंच गई. उन्होंने भी तीनों को समझाने की कोशिश की थी. पुलिस और रिश्तेदारों के काफी समझाने पर तीनों के बीच सहमती बनी और मां की चिता को मुखाग्नि दी गई. इस बीच अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराने आए पंडित जी को 8 बार आना-जाना पड़ा.

डेढ़ बीघा जमीन को लेकर झगड़ने लगीं बहनें

यह शर्मनाक घटना मथुरा के छीटा गांव की है, जहां 92 साल की बुजुर्ग महिला पुष्पा की 3 बेटियां हैं. इनके कोई बेटा न था. पुष्पा के पास करीब 3 बीघा जमीन थी. इसमें से डेढ़ बीघा जमीन को बेच दिया गया था. वहीं, बाकी डेढ़ बीघा जमीन को लेकर तीनों बहनों में विवाद चल रहा था. रविवार को पुष्पा की बीमारी के चलते मौत हो गई. अंतिम संस्कार के लिए पुष्पा के शव को बिरला मंदिर के समीप श्मशान घाट ले जाया गया.

जमीनी बंटवारे को लेकर श्मशान घाट पहुंच गई बेटियां

अंतिम संस्कार में मृतक की 3 बेटियों में से 2 बेटियां सुनीता और शशि शमशान घाट पहुंच गई. 1 बेटी पहले से ही वहां मौजूद थी. श्मशान पहुंचकर उन्होंने पहले तो हंगामा किया फिर अंतिम संस्कार को भी रुकवा दिया. वह जमीन के बंटवारे को लेकर झगड़ने लगीं. लोगों ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी. बाद में पुलिस को बुलाना पड़ा. पुलिस की मौजूदगी में रिश्तेदारों ने तीनों बेटियों के बीच सुलह समझौता कराया तब जाकर करीब 8 घंटे बाद बुजुर्ग महिला की चिता को मुखाग्नि दी गई. बेटियों ने जब चिता पर रखे मां के शव का अंतिम संस्कार रुकवाया तो वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. विवाद इतना बड़ गया कि करीब 8 से 9 घंटे तक शव चिता पर रखा रहा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.