Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

इस साल अयोध्या समेत धार्मिक स्थलों पर 400 होटल खोलेगा OYO

56

आतिथ्य प्रौद्योगिकी मंच ओयो ने सोमवार को कहा कि वह अयोध्या, वाराणसी, तिरुपति और कटरा-वैष्णो देवी जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों में इस साल के अंत तक 400 संपत्तियों की पेशकश की योजना बना रही है। ओयो ने बयान में कहा कि घरेलू यात्राओं में तेजी और आध्यात्मिक पर्यटन को लेकर लोगों की बढ़ती रुचि को देखते हुए देशभर में प्रमुख आध्यात्मिक स्थलों में योजनाबद्ध विस्तार को बढ़ावा मिला है।

इस पृष्ठभूमि में पैदा हो रहे कारोबारी अवसर का लाभ उठाने के लिए ओयो ने अयोध्या, पुरी, शिरडी, वाराणसी, अमृतसर, तिरुपति, हरिद्वार, कटरा-वैष्णो देवी और चार धाम मार्ग सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों में संपत्तियां खोलने की योजना बनाई है। बयान के मुताबिक, भव्य राम मंदिर के 22 जनवरी को होने वाले उद्घाटन के बीच ओयो के मंच पर अयोध्या के बारे में ‘तलाश’ 350 प्रतिशत तक बढ़ गई है।

अयोध्या में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए ओयो ने 50 होमस्टे शुरू किए हैं जिनमें लगभग 1,000 कमरे हैं। ओयो के संस्थापक एवं समूह मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रितेश अग्रवाल ने कहा, ‘‘भारत में आध्यात्मिक पर्यटन एक बड़ी छलांग लगाने जा रहा है। अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन इसका एक प्रमाण है। मैं इस भव्य समारोह में शामिल होकर इस रोमांच का प्रत्यक्ष साक्षी बनूंगा।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.