Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ममता बनर्जी का हाथ इमामों के साथ, टीएमसी का मुस्लिम प्रेम 2026 में नफा दिलाएगा या नुकसान पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बिगड़ेगा मौसम, कई राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश, गिरेगी बिजली… कहीं पड़ें... बिहार: बिखर जाएगा इंडिया गठबंधन…राहुल-तेजस्वी की बैठक से पहले BJP का दावा खींचो, अंदर खींचो इससे ठीक होगा जुकाम…डॉक्टर ने बच्चे के हाथ में थमाई सिगरेट, वायरल वीडियो पर एक्शन सिलक्यारा सुरंग के ब्रेकथ्रू कार्यक्रम में पहुंचे CM धामी, टनल बनने से गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के बीच... कैसे दूर होगा पेयजल संकट… बिहार में नल से हर घर स्वच्छ जल पहुंचाने पर चिंतन बेटी की शादी का अब क्या होगा? दामाद के साथ फरार हुई सास ने दिया ये जवाब छत्तीसगढ़ की PDS व्यवस्था सर्वश्रेष्ठ… CM साय ने सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ... वक्फ या कोई और… किसकी जमीन पर बना ताजमहल? इन दस्तावेजों में मिलता है विवरण दामाद के साथ भागने वाली सास का सामने आया पहला VIDEO, पति को लेकर किए हैरान करने वाले खुलासे

अरब सागर में बढ़ते ड्रोन हमलों के बीच भारतीय नौसेना ने तैनात किया नेवल टास्‍क ग्रुप

14

भारतीय नौसेना ने हाल में व्यापारिक जहाजों पर हमलों की घटनाओं के मद्देनजर अरब सागर और अदन की खाड़ी में अपने निगरानी तंत्र को बढ़ा दिया है। नौसेना ने अग्रिम पंक्ति के विध्वंसक और युद्धपोत तैनात करके निगरानी के स्तर को बढ़ाया है। अरब सागर में पोरबंदर तट पर 23 दिसंबर को एक व्यापारिक जहाज पर ड्रोन हमला हुआ था।

जहाज के चालक दल में 21 भारतीय शामिल थे। यह घटना उस वक्त हुई थी जब ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इजराइल-हमास संघर्ष के बीच लाल सागर में जहाजों पर हमले तेज कर दिए। वाणिज्यिक कच्चे तेल का टैंकर ‘एमवी साईं बाबा’ भारत की ओर जा रहा था और उसी दिन दक्षिणी लाल सागर में एक संदिग्ध ड्रोन हमले का शिकार हो गया।

नौसेना ने कहा, ‘‘पिछले कुछ हफ्तों में लाल सागर, अदन की खाड़ी और मध्य/उत्तरी अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय शिपिंग लेन से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों समुद्री सुरक्षा से संबंधित घटनाएं बढ़ी हैं।” उसने भारतीय तट से लगभग 700 समुद्री मील दूर जहाज एमवी रुएन पर हाल में हुई समुद्री डकैती की घटना का भी जिक्र किया गया है।

नौसेना ने एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय तट से लगभग 700 समुद्री मील दूर एमवी रुएन पर समुद्री डकैती की घटना, और पोरबंदर से लगभग 220 समुद्री मील दक्षिण पश्चिम में एमवी केम प्लूटो पर हाल में ड्रोन हमला, भारतीय ईईजेड (विशेष आर्थिक क्षेत्र) के करीब समुद्री परिदृश्य में बदलाव का संकेत देता है।” इसमें कहा गया है, ‘‘इन घटनाओं के मद्देनजर, भारतीय नौसेना ने मध्य/उत्तरी अरब सागर में समुद्री निगरानी प्रयासों को काफी हद तक बढ़ाया है और बल के स्तर को बढ़ाया है।” बयान में कहा गया है, ‘‘राष्ट्रीय समुद्री एजेंसियों के समन्वय से भारतीय नौसेना द्वारा समग्र स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। भारतीय नौसेना क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.