Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ...

राम के लिए ‘जानकी’ बनी फराह, हिंदू मंदिर में रचाई शादी, UP के बरेली का मामला

49

देश में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सभी राम भक्तों के बीच राममय का माहौल है। इसी बीच यूपी के बरेली से एक अनोखी शादी की खबर सामने आई है। मुस्लिम युवती ने अपना धर्म छोड़कर एक हिंदू लड़के संग बरेली के अयोध्या धाम मंदिर में शादी रचाई है। शादी के बाद उसने अपना नाम बदलकर फराह अंसारी से जानकी रख लिया। लेकिन इस शादी समारोह में दोनों के परिजन उपस्थित नहीं थे।

बरेली में हुई राम-जानकी की शादी के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। फराह से जानकी बनी युवती का कहना है कि वह राम को सालों से जानती है। बचपन से दोनों साथ में ही पढ़ते थे। वह राम से ही शादी करना चाहती थी। इसलिए उसने सनातन धर्म अपना लिया है और अपना नाम जानकी रख लिया है।

मामला बरेली के थाना भोजीपुरा का है। यहां अयोध्या धाम मंदिर में एक ऐसा विवाह हुआ, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। दरअसल, यहां फराह नामक मुस्लिम लड़की ने पहले इस्लाम छोड़ा और सनातन धर्म अपनाया। इसके बाद फराह ने अपना नाम जानकी रख अपने प्रेमी राम के साथ मंदिर में विवाह किया।

फराह से जानकी बनी युवती का कहना है कि उसे राम से प्यार था। राम और उसने जीने-मरने की कसम खा ली थी। मगर प्यार में धर्म बीच में आ रहा था। इसलिए उसने सनातन धर्म अपनाकर और अपना नाम जानकी रखकर राम के साथ शादी कर ली। युवती का कहना है कि अब उसे फराह नहीं बल्कि, जानकी के नाम से जाना जाएगा।

स्कूल में पढ़ाई करते-करते हो गया था प्यार
कपल ने बताया कि दोनों स्कूल में साथ पढ़ते थे। पढ़ाई के दौरान ही दोनों के बीच प्यार हो गया था। ये प्यार समय के साथ बरकरार रहा। एक समय ऐसा आया कि दोनों ने जीने-मरने की कसम खा ली। मगर दोनों का धर्म बीच में आ रहा था। इसलिए दोनों ने कानून का सहारा लेकर अपनी शादी को अंजाम दिया। बता दें कि ये शादी पुलिस की मौजूदगी में पूरे बैंड बाजे के साथ हुई है। इस दौरान काफी लोग भी वहां मौजूद थे। बता दें कि फराह से जानकी बनी युवती की उम्र 23 साल है। दुल्हन का कहना है कि वह 6 सालों से राम को जानती है। उसने जो किया है, वह अपनी मर्जी से किया है। फिलहाल इस शादी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं और ये शादी चर्चाओं में बनी हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.