Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ranchi Land Scam Update: फर्जी कागजात और अवैध बिक्री के मामले में एसीबी का शिकंजा, पूछताछ जारी Dhanbad Durga Puja 2026: जिला प्रशासन की सख्त तैयारी, पंडालों के लिए एनओसी और डीजे पर पूरी तरह प्रति... PM Modi 25 Glorious Years: मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक का सफर, देश भर के दिग्गजों ने दी शुभकामनाए... India Alliance Protest: बिना अनुमति प्रवेश और धरने को लेकर कांग्रेस नेताओं पर मामला दर्ज, इमरान मसूद... Delhi Traffic Advisory: पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर दिल्ली में कई रास्तों पर प्रतिबंध, इन मार्गों... Ranchi Municipal Corporation: पेड़ों की छंटाई और पथ-बत्ती मरम्मत के लिए खरीदी गईं आधुनिक मशीनें, जयप... Ujjain Latest News: आरएसएस प्रचारक विनोद कुमार की अंतिम यात्रा में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, नम आंखो... Acid Attack In Balod: कोर्ट पेशी के दौरान आरोपियों पर फूटा लोगों का गुस्सा, वकीलों ने पैरवी करने से ... Indore Cleanliness News: सफाई मित्रों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, कचरे के बीच पोस्टर लगाकर नगर निगम... Bunty Nagar Suicide Update: डीएसपी के फंसे पैसों और फायनेंसर के दबाव पर बड़ा खुलासा, पुलिस खंगाल रही...

मुख्यमंत्री साहा का दावा, ‘मन की बात’ कार्यक्रम महाभारत और रामायण से अधिक लोकप्रिय

48

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने रविवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यक्रम ‘मन की बात’ जनता के बीच 1980 के दशक के टेलीविजन धारावाहिक ‘महाभारत’ और ‘रामायण’ से अधिक लोकप्रिय है। उनका यह बयान अपने गृह क्षेत्र ‘टाउन बारदोवाली’ में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ की 108वीं कड़ी सुनने के बाद आया।

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम अपनी माताओं-बहनों को दूरदर्शन पर हर रविवार को ‘महाभारत’ और ‘रामायण’ धारावाहिक की अगली कड़ी देखने के लिए टेलीविजन की तरफ दौड़ते हुए देखते थे। आजकल हम अपनी माताओं-बहनों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुनने के लिए दौड़ते हुए देखते हैं जो हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित किया जाता है। यह कार्यक्रम 1980 के दशक में टेलीविजन पर प्रसारित धारावाहिकों से भी अधिक लोकप्रिय है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.