Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम

बेटी की शादी का अब क्या होगा? दामाद के साथ फरार हुई सास ने दिया ये जवाब

37

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में अपने होने वाले दामाद के साथ फरार सास ने पुलिस की पूछताछ से पहले मीडिया के सवालों का जवाब दिया. इसी दौरान सास ने अपनी बेटी की शादी को लेकर भी बयान दिया. मीडिया ने जब सास से पूछा कि उसकी बेटी की शादी होने वाली थी. अब उसकी शादी का क्या होगा. इसके जवाब में सास ने कहा कि चलो कोई बात नहीं, चले गए तो चले गए. कहा कि अब वह अपने होने वाले दामाद के साथ ही शादी करेगी.

बेटी की शादी से 9 दिन पहले अपने होने वाले दामाद के साथ फरार सास ने बुधवार को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. वह होने वाले दामाद के साथ ही थाने पहुंची, जहां उसने बेखौफ होकर पुलिस के सवालों का जवाब दिया. इससे पहले सास ने मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों का भी बेबाकी से जवाब दिया. सास से मीडिया कर्मियों ने पूछा कि जिस व्यक्ति के साथ उनकी बेटी की शादी तय थी, उसके साथ वह खुद भाग गईं. ऐसे में अब बेटी की शादी का क्या होगा? इस सवाल के जवाब में सास सपना ने कहा कि कोई बात नहीं, चले गए तो चले गए.

दामाद के साथ ही शादी करेगी सास

वहीं जब उससे पूछा गया कि अब पति के साथ रहेगी कि दामाद के साथ? इस सवाल के जवाब में उसने अपने होने वाले दामाद की ओर इशारा किया. कहा कि अब तो इनके ही साथ वह शादी करके रहेगी. इसमें जब पूछा गया कि बिना तलाक लिए कैसे वह दूसरी शादी करेगी तो उसने कहा कि कर लेंगे, इसमें क्या है. यह कहकर वह थाने के अंदर चली गई. इस दौरान पुलिस की पूछताछ में सास सपना ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

पति पर लगाया शराब पीकर मारपीट का आरोप

सपना ने कहा कि उसके पति शराबी हैं और वह आए दिन शराब पीकर घर में झगड़ा फसाद करते हैं. इस दौरान वह मारपीट भी करते हैं. इससे वह परेशान थी और इसी परेशानी की वजह से उसने पति को छोड़ कर अपने होने वाले दामाद का हाथ थाम लिया था. सपना ने बताया कि उसे यह तो याद नहीं है कि वह घर से भागने के बाद कहां कहां गई, लेकिन कहा कि उसे तो यहां आना ही था. शादी भी वह यहीं से करेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.