Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बालाघाट में शहीद हुए जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा धमतरी, अंतिम विदाई देने उमड़ पड़ा पूरा गांव

30

धमतरी : मध्य प्रदेश के बालाघाट में नक्सल मोर्चे में शहीद हुए जवान टाकेश्वर निषाद की पार्थिव देह आज छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले पहुंची। टाकेश्वर निषाद 2020 से बालाघाट में पदस्थ रहा। जो नक्सल मोर्चे पर सर्चिंग में बोलोरो गाड़ी से निकला हुआ था। बोलेरो वाहन में पांच लोग सवार थे। तभी रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि मौके पर ही धमतरी निवासी टाकेश्वर निषाद की मौत हो गई।

शहीद सीआरपीएफ जवान टाकेश्वर निषाद का पार्थिव शरीर धमतरी पहुंचा। जहां शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया था। जंवरगांव के युवा जिला अस्पताल से बाइक रैली निकालकर शहिद के पार्थिव शरीर को गांव लेकर पहुंचे। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जवान को श्रद्धांजलि दी गई और जवान के पार्थिव शरीर को पूरे गांव में भ्रमण कराया गया।

शव के साथ बालाघाट से पहुंचे सीआरपीएफ के सातवीं बटालियन के अधिकारी व जवानों और धमतरी के जवानों के ने श्मशान घाट में गार्ड ऑफ ऑनर और सलामी देने के बाद शहीद का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान शहीद जवान की 6 माह की बेटी और पत्नी वह परिवार वालों ने नाम आंखों से विदाई दी। वही शहीद जवान की पत्नी सहित परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। जैसे ही जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो लोगों की  भीड़ उमड़ पड़ी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.