Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Janjgir-Champa News: बेटे के गम में पति-पत्नी ने की आत्महत्या, पेड़ से लटके मिले शव; इलाके में मातम Dhar Bhojshala Case: भोजशाला के धार्मिक स्वरूप पर सुनवाई टली, जानें 18 फरवरी को क्या होगा? MP Assembly 2026: भागीरथपुरा दूषित पानी मामले पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, गूंजा 'इस्तीफा' का नार... Shahdol Crime News: बदमाशों ने कियोस्क संचालक को बनाया निशाना, जानलेवा हमले के बाद की लूट Baba Bageshwar on Pakistan: भारत की जीत के बाद गरजे धीरेंद्र शास्त्री, पाकिस्तान को लेकर दिया बड़ा ब... सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा: 2 बाइकों की जोरदार टक्कर में 3 लोगों की दर्दनाक मौत MP News: नौरादेही टाइगर रिजर्व में मिला बाघ का शव, दो दिन से स्थिर थी लोकेशन, वन विभाग में हड़कंप MP News: विधायक बाबू जंडेल ने तोड़े नियम, शिव बारात में हाथ में बंदूक लेकर की हर्ष फायरिं 22 साल बाद कश्मीर में मिला मध्य प्रदेश का 'दिनेश', फाइल हो चुकी थी बंद, जानें कैसे हुआ चमत्कार Isha Mahashivratri 2026: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सद्गुरु ने किन्हें दिया 'भारत भूषण पुरस्कार'? ज...

कंप्यूटर की कीबोर्ड के F और J पर क्यों बनी होती हैं हल्की लाइनें, आप भी होंगे इस सच से अनजान

24

कंप्यूटर के आने से हर इंसान की लाइफ काफी आसान हो गई है। हम अपने ज्यादातर काम अपने कंप्यूटर या फिर लैपटॉप की मदद से ही करते हैं। पीसी में टाइपिंग के लिए कीबोर्ड का इस्तेमाल किया जाता है। आपने भी टाइपिंग के लिए कीबोर्ड यूज किया होगा, तो आपने देखा होगा कि उसमें दो जगह 2 लाइनें दी होती हैं। आज हम आपको ऐसे ही 2 लाइनें के बारे में बताने जा रहे हैं।

इन बटन पर ही ये लाइनें क्‍यों खींची गई है

दरअसल, कंप्‍यूटर का कीबोर्ड आपने भी देखा होगा। इसमें हर शब्‍द की अलग-अलग जरूरत और इस्‍तेमाल है। बहुत सारे लोगों को हर शब्‍द की जरूरत नहीं होती। इसल‍िए कई शब्‍दों पर ध्‍यान नहीं जाता। अगर आप F और J बटन को ध्‍यान से देखें तो उसमें नीचे लाइन खिंची हुई है। ज्‍यादातर लोगों का इस पर ध्‍यान नहीं जाता। लेकिन अगर आपका गया हो तो कभी सोचा क‍ि इनकी जरूरत क्‍या है। केवल इन बटन पर ही ये लाइनें क्‍यों खींची गई हैं, अन्‍य पर नहीं।

रिपोर्ट के अनुसार,

कीबोर्ड की मध्‍य पंक्‍त‍ि को होम पंक्‍त‍ि कहा जाता है। अगर आप अपने बाएं और दाएं हाथ को F और J कुंजियों पर रखें तो पाएंगे क‍ि आप अन्‍य बटन तक आसानी से पहुंच रहे हैं। यहां हाथ रखने पर कीबोर्ड में ऊपर-नीचे, दाएं-बाएं कवर करना आसान रहता है। आपकी उंगल‍ियां आसानी से A, S, D और F को कवर कर लेती हैं, जबक‍ि दाहिने हाथ की उंगल‍ियां J, K, L और (;) को. दोनों अंगूठे स्‍पेस बार पर पहुंच जाते हैं। ये लकीरें हमें नीचे देखे बिना सही बटन का पता लगाने में मदद करती हैं। आप कीबोर्ड पर बिना देखे टाइप करते हैं तो इन लाइनों को छूकर पता लगा पाएंगे क‍ि कौन सा बटन कहां है। इससे टाइप‍िंंग स्‍पीड बढ़ती है। खासकर दृष्‍ट‍िहीन लोगों को इससे काफी लाभ मिलता है। इंटरेस्टिंग फैक्ट्स एंड इंफॉर्मेशन पोर्टल की 2016 रिपोर्ट के अनुसार, इन लाइनों का अविष्‍कार जून ई बॉटिच ने वर्ष 2002 में किया था। उनका मकसद टाइप‍िंंग करना आसान बना था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.