Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

ऑस्ट्रेलिया से शर्मनाक हार पर बोले पूर्व कप्तान- गेंदबाजों ने पाकिस्तान को निराश किया

47

कराची : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान अजहर अली ने अपने गेंदबाजों की जमकर आलोचना करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में पर्थ की उस पिच पर वह अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे जिससे असमान उछाल मिल रही थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट मैच 360 रन से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में शुरुआती बढ़त हासिल की।

अजहर ने कहा, ‘जिस तरह से चौथे दिन पिच से असमान उछाल मिल रही थी उसे देखते हुए पाकिस्तान का 89 रन पर आउट होना हैरानी भरा नहीं रहा। हर समय इस तरह की असमान उछाल से निपटना मुश्किल था।’ अजहर ने गेंदबाजों की कड़ी आलोचना की जिनके बारे में उनका मानना है कि उन्होंने हाल के कुछ वर्षों में ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।

उन्होंने कहा, ‘कितनी बार गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को कम स्कोर पर आउट किया जबकि बल्लेबाजों ने समय-समय पर अच्छा स्कोर बनाया। जब तक आप ऑस्ट्रेलिया को 250 या 300 रन से कम पर आउट नहीं करते हो तब तक आप ऑस्ट्रेलिया में मैच जीतने की उम्मीद नहीं कर सकते हो।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.