Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज

बाईपास पर युवक से चाकू की नोंक पर लूट, बदमाशों की तलाश जारी

46

 इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को लूट हो गई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक को लूट लिया। दोस्त इंतजार कर रहे युवक को चाकू दिखाया और तीन मोबाइल, कैश,अंगूठी, घड़ी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी निकाले जा रहे हैं।

लसूड़िया पुलिस के मुताबिक घटना बाईपास स्थित मिडास कैफे के पास (सर्विस लेन) की है। विस्तारा एमरल्ड टाउनशिप में रहने वाले विकास प्रमोद झा दोस्त मीतल गुप्ता का इंतजार कर रहे था। तभी बाइक पर तीन बदमाश आए। दो बदमाश समीप आए और चाकू अड़ा दिया।

आरोपियों ने जान से खत्म करने की धमकी दी और तीन मोबाइल फोन, 8 हजार रुपए कैश, स्मार्ट वाच, सोने की अंगूठी लूटकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है। बदमाश सुनसान जगहों पर इसी तरह वारदात करते है। टीम को सीसीटीवी फुटेज निकालने के लिए लगाया है।

 

महिला से आभूषण ले गए बदमाश

 

शहर में अचानक ठगी की वारदात बढ़ने लगी है। अन्नपूर्णा के बाद अब राऊ इलाके में घटना हुई है। दो बदमाश एक महिला से सोने के आभूषण लूट कर फरार हो गए है। पुलिस के मुताबिक उज्जवलता पाटीदार निवासी साईं शक्तिनगर के साथ एबी रोड पर लूट हुई है।

बताया गया कि महिला मॉर्निंग वॉक पर गई थी। इस दौरान दो बदमाश मिले और कहा कि सोने के टॉप्स, चेन उतार कर रख लो। आगे कुछ हो जाए तो हमें मत बोलना। आरोपियों ने महिला को भयभीत कर टॉप्स व चेन निकालवा ली और महिला को खाली थैली थमा दी और हाथ की सफाई दिखाते हुए आभूषण स्वयं के पास रख लिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.