Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

अशोक नगर के विधायक जजपाल जज्जी के खिलाफ चुनाव याचिका खारिज, याची पर 50 हजार का हर्जाना

55

ग्वालियर । अशोक नगर के विधायक जजपाल जज्जी के खिलाफ चल रही चुनाव याचिका के मामले में हाईकोर्ट ने फैसला सुना दिया है। हाईकोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए याची लड्डूराम कोरी पर 50 हजार रुपये का हर्जाना लगाया है।

मामले में विधायक की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता एसएस गौतम ने बताया कि याचिका में विधायक को अनुसूचित जाति का नहीं होना बताया गया और जज्जी के द्वारा नामांकन भरते समय लोकायुक्त की एफआइआर को छिपाने की बात कही गई।

इस पर सुनवाई के दौरान साबित हुआ कि उनका जाति प्रमाण-पत्र सही है। वहीं, एफआइआर के बारे में न तो विधायक को नामांकन दाखिल करने की तारीख तक कोई नोटिस प्राप्त हुआ, न न्यायालय ने संज्ञान लिया था।

हाईकोर्ट ने मामले में दोनों पक्ष सुनकर चुनाव याचिका को खारिज कर दिया। बता दें की इससे पहले जज्जी के जाति प्रमाण-पत्र के खिलाफ लगी रिट अपील में भी फैसला आया, जो विधायक के पक्ष में रहा। हाईकोर्ट ने विधायक के जाति प्रमाण-पत्र को लेकर स्क्रूटनी कमेटी की रिपोर्ट को सही माना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.