Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पलामू निकाय चुनाव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: सभी केंद्रों पर हथियारबंद जवान तैनात, क्यूआरटी रखेगी... Palamu Double Murder Case: मेदिनीनगर डबल मर्डर का हुआ खुलासा, आखिर क्यों हुई नवीन प्रसाद और दुकानदार... India-US Trade Deal: भारत-यूएस ट्रेड डील पर कांग्रेस का हमला, प्रणव झा बोले- किसानों के लिए तबाही है... पाकुड़ नगर परिषद चुनाव: संपा साहा बनीं बीजेपी की प्रतिष्ठा का सवाल, साख बचाने के लिए दिग्गजों ने झों... Project Device Pakur: मोबाइल धारकों के लिए मसीहा बनी पाकुड़ पुलिस, 19 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्का... Khunti Nikay Chunav 2026: खूंटी बना झारखंड का सबसे हॉट सियासी अखाड़ा, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास जैसे... Jharkhand Assembly: बजट सत्र की तारीखों में बदलाव, 23 फरवरी की जगह अब 21 को होगी सदन की कार्यवाही स्ट्रॉबेरी ने बदली किस्मत: लातेहार में पारंपरिक खेती छोड़ किसान ने अपनाया नया तरीका, बंपर मुनाफे से ... नगर निकाय चुनाव 2026: चुनावी गड़बड़ी पर सरकारी कर्मियों की खैर नहीं, दोषी पाए जाने पर होगी 5 साल तक ... Jharkhand Assembly Budget Session: 18 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र, स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने अधिकारि...

गूगल का बड़ा एलान, अब भारत में बनेंगे गूगल पिक्सल सीरीज स्मार्टफोन्स

47

नई दिल्ली। गूगल ने पिक्सेल सीरीज को लेकर बड़ा एलान किया है। सर्च इंजन कंपनी भारत में पिक्सल सीरीज के स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग करेगी। इसकी शुरुआत पिक्सल 8 के साथ की जाएगी। गूगल ने कहा कि पिक्सल स्मार्टफोन के निर्माण के लिए अंतरराष्ट्रीय और घरेलू निर्माताओं के साथ शेयर करेंगे। कंपनी ने पिक्सल सीरीज की डिवाइस 2024 तक रोक आउट होने की उम्मीद है।

गूगल ने कहा कि जब हमने 2016 में अपना पहला पिक्सेल स्मार्टफोन लॉन्च किया था। तब से प्रीमियम हार्डवेयर, हेल्पफुल सॉफ्टवेयर और एआई रिसर्च पर बेस्ड रही। आज हम भारत में काफी लोगों के लिए पिक्सल फोन उपलब्ध कराने का मौका देख रहे हैं।

पिक्सल सीरीज फोन की कीमत कम होगी या नहीं। इसको लेकर कंपनी की ओर से कुछ कहा नहीं गया है। गूगल ने हाल ही में Pixel 8 और Pixel 8 Pro को भारत में लॉन्च किया। दोनों मोबाइल पिक्सल 7 और पिक्सल 7 प्रो के अपग्रेड मॉडल है। इन दोनों स्मार्टफोम्स में प्रोसेसर से लेकर कैमरा में अपडेशन किया गया है। ये दोनों सेट एआई टेक्नोलॉजी पर बेस्ड हैं।

गूगल 8 सीरीज के फीचर्स

गूगल पिक्सल 8 सीरीज के दोनों फोन में एक जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। मोबाइल का लुक और डिजाइन एक जैसा है। पिक्सल 8 में 6.2 इंच का FHD+Acuta OLED डिस्प्ले है। यह फोन 2000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस फीचर को सपोर्ट करता है। गूगल पिक्सल 8 में 8जीबी और पिक्सल 8 प्रो में 12जीबी रैम मिलता है। पिक्सल 8 में 4,575 एमएएच की बैटरी मिलती है। वहीं, पिक्सल 8 प्रो में बैटरी सपोर्ट 5,050 एमएएच है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.