Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

पर्याप्त कोटे के बावजूद प्राइवेट सौदों में शकर बढ़कर 4100 रुपये बिकी

40

इंदौर। त्योहारों के साथ ही खुले बाजारों में शकर की लेवाली धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। फिलहाल सबसे ज्यादा डिमांड मिठाई निर्माताओं की देखने को मिल रही है। इसके अलावा घरेलू मांग भी भरपूर है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने घरेलू बिक्री को लेकर नवंबर 2023 के लिए 15 लाख टन कोटा की पहली किस्त जारी की है।

शकर मिलें इसे तत्काल प्रभाव से बेचना आरंभ कर सकती हैं। इसकी वैधता 15 नवंबर 2023 तक रहेगी। खाद्य मंत्रालय ने अक्टूबर 2023 के लिए शकर मिलों को 29 लाख टन मासिक शकर कोटा आवंटित किया था। वहीं, नवंबर 2023 में घरेलू बिक्री के लिए 22 लाख टन मासिक शकर कोटा जारी किया गया था। त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए सरकार ने शकर कोटा की पहली किस्त जारी होने के बावजूद खुले बाजारों में शकर के दाम ऊंचे बोले जा रहे हैं।

दशहरे की वजह से सियागंज बाजार बंद रहा, लेकिन लोहा मंडी, पालदा तरफ कुछ प्राइवेट में शकर के सौदे हुए हैं। इससे शकर के दाम बढ़कर 4050 से लेकर 4100 रुपये तक बोले गए। सूत्रों के अनुसार शकर में फिलहाल सटोरिये सक्रिय हो गए हैं जो शकर के दाम घटने नहीं दे रहे हैं। यही वजह है कि नवंबर की पहली किस्त के रूप में पर्याप्त मात्रा में शकर कोटा जारी होने के बावजूद दाम घटने के बजाए बढ़ रहे हैं। अगले 20 दिनों तक शकर की डिमांड भरपूर रहने वाली है। ऐसे में फिलहाल शकर के दामों में ज्यादा मंदी नजर नहीं आ रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.