Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

शुजालपुर से कांग्रेस जिलाध्यक्ष की ‘बगावत’, बोले- नामांकन कराएंगे, सिकरवार को दिया गया है टिकट

44

शाजापुर। जिले की शुजालपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह भी कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में 26 अक्टूबर का नामांकन फार्म जमा करेंगे। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि कांग्रेस ने शुजालपुर सीट को होल्ड पर रखा है। यहां से किसी को प्रत्याशी नहीं बनाया है, लिहाजा वह नामांकन कराएंगे। हालांकि कांग्रेस द्वारा जारी सूची में शुजालपुर सीट से रामवीर सिंह सिकरवार का नाम प्रत्याशी के रूप में शामिल है।

शुजालपुर में रामवीर सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

रामवीर सिंह का नाम सूची में आने के बाद से शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। उनको यूपी वाला और दारूवाला बताकर विरोध किया जा रहा है। योगेंद्र सिंह के समर्थक दो बार भोपाल पहुंचकर भी विरोध जता चुके हैं। अब खुद योगेंद्र सिंह आगे आए हैं और उन्होंने वीडियो जारी कर कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराने की बात कही है।

दूसरी ओर कांग्रेस की सूची में प्रत्याशी के रूप में शामिल रामवीर सिंह सिकरवार का कहना है कि कांग्रेस पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है और मुझे प्रत्याशी बनाया है। विरोध से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। चंद लोग हैं, जो अपने स्वार्थ के लिए यह बातें कर रहे हैं।

अपने ही बनते हैं शुजालपुर में हार का कारण

शुजालपुर में कांग्रेस प्रत्याशी की हार का कारण अपने ही बनते हैं। दरअसल, यहां आपसी फूट और कांग्रेस के ही नेताओं के विरोध के चलते कांग्रेस प्रत्याशी को हार का मुंह देखना पड़ता है। इसके चलते तीन दशक में शुजालपुर में कांग्रेस प्रत्याशी सिर्फ एक बार ही जीत सका है। इस बार भी शुजालपुर सीट पर कांग्रेस में यही स्थिति बन रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.