Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand Political News: 'कोयला नहीं मिट्टी से बना हूं'; धनबाद में सांसद ढुल्लू महतो पर बरसे डुमरी ... DUSU Election 2026: निर्दलीय उपाध्यक्ष बने दीपांशु शौकीन से कांग्रेस या NSUI ने नहीं किया संपर्क, इं... Heavy Rain Forecast India: झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में जोरदार बारिश के आसार, जानिए अपने शहर ... Heart Disease Risk & Prevention: स्वस्थ लोग भी न करें ये अनदेखी! उम्र के हिसाब से करवाएं ईसीजी, बीपी... Balod Accident News: बालोद में भीषण सड़क हादसा; कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 मासूम बच्चों की मौत MP Milk Price Hike Protest: दूध के दाम बढ़ाने पर अड़े किसान; इंदौर, देवास और उज्जैन के किसान सांची ड... Indore Court Order: सड़क हादसे में मृत दूध व्यवसायी के परिवार को मिलेगा 36 लाख मुआवजा; बीमा कंपनी को... Durg Bhilai News: जवाहर मार्केट की ज्वेलर्स दुकान में लगी आग; दमकल टीम ने 1 टैंकर पानी से पाया काबू,... Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड...

सोना-चांदी में लगातार दूसरे दिन नरमी, इंदौर-उज्जैन और रतलाम में ये हैं आज के भाव

49

इंदौर। सराफा बाजार में काफी समय बाद मंगलवार को लगातार दूसरे दिन दोनों कीमती धातुओं के दाम में नरमी दिखी। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सुस्त कारोबार की वजह से सोना और चांदी वायदा में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। कॉमेक्स पर सोना दो डॉलर घटकर 1980 डॉलर प्रति औंस और चांदी 15 सेंट घटकर 23.20 डॉलर प्रति औंस रह गई। इंदौर सराफा में सोना कैडबरी आंशिक घटकर 62200 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी भी घटकर 73100 रुपये प्रति किलो रह गई।

ज्वेलर्स का मानना है कि सटोरिये वायदा मार्केट में गिरावट लगाने का प्रयास कर रह हैं, लेकिन ज्यादा मंदी की स्थिति नहीं बन पा रही है, क्योंकि आगे त्योहारी डिमांड भरपूर होने के कारण बुलियन में खरीदारी अच्छी है। ऐसे में आगे सोना और चांदी के दाम फिर तेजी देखने को मिल सकती है। कामेक्स सोना ऊपर में 1980 तथा नीचे में 1971 डॉलर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 23.20 व नीचे में 22.88 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 62200 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 62225 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) 57000 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। सोमवार को सोना 62250 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 73100 रुपये, चांदी टंच 73275 रुपये तथा चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 73500 रुपये प्रति किलो बोली गई। सोमवार को चांदी 73200 रुपये पर बंद हुई थी।

रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 61900 रुपये तथा सोना रवा 61850 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी चौरसा 72500 रुपये तथा चांदी टंच 72600 रुपये प्रति किलो बोली गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.