Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता

केजरीवाल सरकार की बढ़ी मुश्किलें, LG ने दिए नकली दवा खरीदने के मामले में CBI जांच के आदेश

41

नई दिल्ली। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है। उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने एक और मामले में सीबीआई से जांच के आदेश दिए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, एलजी ने दिल्ली सरकार के अस्पतालों में खरीदी गई दवाइयों के मामले में मुख्य सचिव नरेश कुमार को पत्र लिखा है और सीबीआई जांच के निर्देश दिए हैं।

अप्रामाणिक दवाएं आपूर्ति का आरोप

एएनआई के अनुसार, आरोप है कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों ने मनमाने ढंग से दवाईयां खरीदी। सभी मेडिसिन प्रयोगशालओं में परीक्षण के दौरान मापदंडों को पूरा करने में फेल साबित हुई।

ईडी ने पूछताछ के लिए 3 जनवरी को बुलाया

सीबीआई पहले से ही शराब घोटाला मामले की जांच कर रही है। इस मामले में मनीष सिसोदिया जेल में हैं। वहीं, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय सिंह सलाखों के पीछे हैं। दोनों नेताओं की अदालत ने न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। प्रवर्तन निदेशायलय ने उनसे पूछताछ के लिए समन भेजा है। ईडी ने उन्हें 3 जनवरी को पूछताछ के लिए ऑफिस बुलाया है।

स्वास्थ्य मंत्री को पद से हटाए सरकार- भाजपा

एलजी विनय सक्सेना के निर्देश के बाद भाजपा नेता आप सरकार पर हमलावर हो गए हैं। दिल्ली प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद मनोज तिवारी ने स्वास्थ्य मंत्री को पद से हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार लोगों के जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.