Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Shahdol Crime News: बदमाशों ने कियोस्क संचालक को बनाया निशाना, जानलेवा हमले के बाद की लूट Baba Bageshwar on Pakistan: भारत की जीत के बाद गरजे धीरेंद्र शास्त्री, पाकिस्तान को लेकर दिया बड़ा ब... सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा: 2 बाइकों की जोरदार टक्कर में 3 लोगों की दर्दनाक मौत MP News: नौरादेही टाइगर रिजर्व में मिला बाघ का शव, दो दिन से स्थिर थी लोकेशन, वन विभाग में हड़कंप MP News: विधायक बाबू जंडेल ने तोड़े नियम, शिव बारात में हाथ में बंदूक लेकर की हर्ष फायरिं 22 साल बाद कश्मीर में मिला मध्य प्रदेश का 'दिनेश', फाइल हो चुकी थी बंद, जानें कैसे हुआ चमत्कार Isha Mahashivratri 2026: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सद्गुरु ने किन्हें दिया 'भारत भूषण पुरस्कार'? ज... Saudi Arabia News: 120 दिन बाद सऊदी से भारत आया शव, परिजनों ने क्यों कर दिया मना? अमेठी-प्रतापगढ़ हाइवे पर दर्दनाक हादसा: कार पर गिरा पेट्रोल पंप का बोर्ड, सपा नेता की मौत 'पत्नी बनाओ या जान दे दूंगी', मुरादाबाद में BJP नेता के घर पहुंची महिला का हंगामा

सलकनपुर धाम पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज, की मां विजयासन देवी की पूजा-अर्चना

59
सीहोर। शारदेय नवरात्र के पावन मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को सीहोर जिले में स्थित सलकनपुर देवी धाम पहुंचे और मां विजयासन देवी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश के विकास और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर पत्नी साधना सिंह एवं छोटे बेटे कुणाल भी उनके साथ थे। सीएम यहां पर थोड़ी देर रुके। इसके बाद वह अपने आगामी कार्यक्रम के सिलसिले में हेलीकाप्टर से लटेरी, विदिशा के लिए रवाना हो गए।

सबके कल्याण की प्रार्थना

मंदिर से बाहर आने के बाद सीएम शिवराज ने मीडियाकर्मियों से संक्षिप्त चर्चा की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के पावन पर्व पर सलकनपुर वाली मैया के दर्शन कर धन्‍य हो गया। मैया सब पर कृपा की वर्षा करती हैं। मां के चरणों में यही प्रार्थना है कि प्रदेश एवं देशवासियों पर आशीर्वाद की वर्षा करें, सबका कल्‍याण हो, सब आनंदित रहें, सब सुखी एवं निरोगी हों।

लोक-आस्था का प्रमुख केंद्र है सलकनपुर

गौरतलब है कि सलकनपुर में पहाड़ पर विराजित मां विजयासन देवी का यह मंदिर जन-आस्था का एक प्रमुख केंद्र है। खासकर नवरात्र जैसे मौकों पर यहां देवी के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। सीएम शिवराज की भी मां विजयासन देवी के प्रति अपार आस्था है। सीएम शिवराज की घोषणा के बाद उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर यहां देवी लोक बनाया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.