Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग के काफिले को कट मारकर भागने वाला फॉर्च्यूनर चालक गिरफ्तार: सुरक्षाकर्... जबलपुर हाईकोर्ट का कड़ा रुख: अवमानना याचिका पर नोटिस के बावजूद जवाब न देने पर चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस... क्रिकेट के दिग्गज अनिल कुंबले ने किया बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का दौरा: वन कर्मियों और प्रशिक्षु रक्षको... उज्जैन में पानी का पाइप काटने की पुरानी रंजिश में किसान की पीट-पीटकर हत्या: लाठी-डंडों से हमले में ग... मध्य प्रदेश के आगर मालवा में भीषण हादसा टला: स्कूल के पास खड़े बासमती चावल से लदे ट्रक में अचानक लगी... कर्नाटक में बंधक बनाए गए मध्य प्रदेश के पन्ना के 21 मजदूर: वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आई पुल... संसद में परिसीमन विधेयक का विरोध करेगी शिवसेना (यूबीटी): उद्धव ठाकरे ने पारदर्शिता और समिति के गठन प... पटना में यूट्यूबर के कार्यक्रम की अनुमति न मिलने पर भड़का आक्रोश: समर्थकों ने बीजेपी कार्यालय के बाह... झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात: मामूली बात पर हुए विवाद में पत्नी ने लोहे क... उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए चलाया गया विशेष अभियान दिवस: सुबह से शाम तक बूथों...

जालंधर की सियासत में बड़ा मोड़, कांग्रेस कौंसलर AAP में शामिल

32

जालंधर : जालंधर में सियासी हलचल उस समय तेज हो गई जब कांग्रेस को झटका देते हुए कांग्रेसी कौंसलर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आम आदमी पार्टी में शामिल होने वालों में कौंसलर परमजीत कौर और उनके पति हरपाल मिंटू शामिल हैं। परमजीत कौर जालंधर नगर निगम के वार्ड नंबर 23 से कौंसलर हैं। दोनों नेताओं के पार्टी में शामिल होने से नगर निगम की राजनीति में समीकरण बदलने की संभावना जताई जा रही है।

जालंधर सेंट्रल की राजनीति में आज उस समय एक बड़ा और निर्णायक मोड़ देखने को मिला, जब वार्ड नंबर 23 की पार्षद परमजीत कौर और उनके पति हरपाल मिंटू ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होने की औपचारिक घोषणा की। मेयर चुनाव से ठीक पहले हुए इस राजनीतिक घटनाक्रम को अहम माना जा रहा है। आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेताओं ने दोनों कौंसलरों के पार्टी में शामिल होने का स्वागत किया है, जबकि कांग्रेस खेमे में इस फैसले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। आपको बता दें कि, आज सुबह से इन कौंसलर की आम आदमी पार्टी में शामिल होने की चर्चा चल रही थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.