Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

क्लास रूम के बाहर बिछ गई लाश: गोरखपुर में बदमाशों ने कॉलेज में घुसकर छात्र को मारी गोली, सहमे छात्र और शिक्षक

23

गोरखपुर के कॉपरेटिव इंटर कॉलेज में दिनदहाड़े छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई. कॉलेज के अंदर ही 11वीं के छात्र को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. गोली लगते ही छात्र की मौके पर ही मौत हो गई. फायरिंग से कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज में हड़कंप मच गया. तमंचा लहराते हुए बदमाश फरार हो गए. वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच-पड़ताल में जुड़ गई. वहीं मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंचे.

यह घटना पिपराइच थाना क्षेत्र के कॉपरेटिव इंटर कॉलेज की है. मृतक छात्र सुधीर भारती (17) पिपराइच के गढ़वा गांव का रहने वाला था. छात्र की हत्या के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है. बताया जा रहा है कि छात्र सुधीर अपने दोस्तों के साथ खड़ा था, तभी बाइक सवार चार बदमाश वहां पहुंचे और सुधीर को देखते ही उसे पर फायर कर दिया. गोली सुधीर के गले को चीरते हुई निकल गई, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा. इसके बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए. गोली की आवाज सुनते ही लोग दौड़ पड़े. गोली चलने से कॉलेज में अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

घटनास्थल पर SSP राजकरन नैय्यर ने की जांच

घटना की जानकारी जब परिवार वालों को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए. शव को देखते ही परिवार वाले बेसुध हो गए. मौके पर पहुंचे गांव वाले शव को मृतक छात्र के घर के पास रखकर प्रदर्शन करने लगे. करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सूचना मिलते ही SSP राजकरन नैय्यर भी मौके पर पहुंच गए.

बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले गांव की ही एक लड़के से छात्रा विवाद हुआ था. वहीं मीडिया से बात करते SSP राजकरन नैय्यर ने बताया कि एक ही गांव के दो पक्ष में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें एक पक्ष द्वारा दूसरे की हत्या कर दी गई. इस मामले में परिवारवालों से बात की गई है. उनके तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

SSP राजकरन नैय्यर ने बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. इसके साथ ही मृतक छात्र के दोस्त और संदिग्ध लोगों के परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है. SSP ने बताया कि मोबाइल पर स्टेटस को लेकर कुछ मामला सामने आ रहा है. आगे जांच प्रक्रिया चल रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी. SSP ने बताया कि कॉलेज में सुबह 10:00 बजे के बाद से ही दोनों पक्ष के लोग इकट्ठा हुए थे. इस दौरान इनमें क्या बहस हुई, ये आरोपियों की गिरफ्तारी क बात सामने आ जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.