Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मौत और मोहब्बत के बीच टावर पर लटकी लड़की: लवर से शादी की जिद पर अड़ी, पुलिस और गांव वालों के छूटे पसीने

17

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में एक गांव से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमिका अपनी शादी की जिद को लेकर बिजली के टावर पर चढ़ गई और कहने लगी कि उसकी शादी उसके प्रेमी से ही करवाई जाए, वरना वह टावर से कूद जाएगी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से युवती को नीचे उतारा गया.

घटना मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है, जहां शुक्रवार सुबह एक युवती बिजली के टावर पर चढ़ गई. वह जोर-जोर से चिल्लाते हुए धमकी दे रही थी कि अगर उसकी शादी उसके प्रेमी से नहीं करवाई गई तो वह टावर से कूदकर अपनी जान दे देगी. ग्रामीणों ने युवती को टावर पर चढ़ा हुआ देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और युवती को समझाने का प्रयास किया.

पुलिस के अनुसार युवती का नाम काजल है, जो अपने पड़ोसी गांव के सोनू नामक युवक से प्रेम करती है. लेकिन युवती के परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे, जिससे आहत होकर काजल बिजली के टावर पर चढ़ गई और वहीं से चिल्लाकर कहने लगी कि उसके घरवाले उसकी शादी उसके प्रेमी से नहीं करवा रहे हैं, इसलिए वह यह कदम उठा रही है.

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को काफी देर तक समझाया और ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित नीचे उतार लिया. फिलहाल पुलिस ने युवती और युवक दोनों के परिवारों को थाने बुलाकर बातचीत कराई है. बताया जा रहा है कि यह हाई-वोल्टेज ड्रामा काफी देर तक चला और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.