Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

रीलबाजी ने पहुंचाया सलाखों के पीछे: प्रयागराज में माफिया राज का गुणगान करने वाले 4 रईसजादों पर पुलिस का बड़ा एक्शन

31

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद की स्टाइल में रील बनाना युवकों को भारी पड़ गया. एयरपोर्ट थाना पुलिस ने युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. दरअसल, युवाओं ने अतीक अहमद की धमकाने वाली वॉइस रिकॉर्डिंग लगाकर रील बनाई थी. युवकों ने धमकाने वाली रिकॉर्डिंग ‘माफिया मतलब गद्दी और गद्दी मतलब माफिया’ पर रील बनाया था.वहीं रील में गालियों का भी प्रयोग किया गया था. अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एयरपोर्ट थाने के एसआई ब्रह्मेश मिश्र ने मुकदमा दर्ज कराया.

पुलिस ने इस मामले में दो वाहनों के चालकों के नाम पता ना हो ने पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. पुलिस के अनुसार, वाहन संख्या यूपी 71 बीटी 1960 और वाहन संख्या यूपी 70 डीए 0040 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है. एफआई आर के मुताबिक 25 दिसंबर को पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी. एयरपोर्ट चौराहे से एरावत चौराहे के बीच कुछ गाड़ियों जिनमें 10 से 12 लोग स्टंट करते हुए रेस लगा रहे थे. इसके अलावा वीडियो भी बना रहे थे.

लोगों की कार्रवाई की मांग

आरोपी युवकों की हरकत से लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई. रोड की मरम्मत कर रहे और पौधों में पानी डाल रहे मजदूर और कर्मचारी भी इधर-उधर भागने लगे. इस हरकत से लोगों में डर का माहौल हो गया. इस मामले में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की मांग की गई है. पुलिस ने इस मामले मे अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. वहीं इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने चार युवकों को किया अरेस्ट

फिलहाल एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मोहम्मद सुनेफ, शुभम कुमार भारती, मोहम्मद हमदान और नूर आलम को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों कारों को सीज कर दिया है, और आरोपियों की तलाश के लिए जांच शुरू कर दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.