Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

धार किसान के डॉक्टर बेटे के कायल हुए मुकेश अंबानी, इंटरनेशनल रिसर्च में राहुल का कमाल

22

धार : धार के किसान के बेटे डॉ. राहुल सिर्वी की रिसर्च की चर्चा ग्लोबल लेवल पर हो रही है. उनकी सफल रिसर्च पर हाल ही में देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी ने पुरस्कार दिया है. डॉ. राहुल सिर्वी ने न्यूक्लियर वेस्ट डिस्पोजल पर रिसर्च की है. इसका उद्देश्य परमाणु कचरे (गैस, तरल, ठोस) को सुरक्षित, प्रभावी ढंग से प्रबंधित करना है. उनकी इस रिसर्च से परमाणु विकिरण के जोखिम को कम करने में मदद मिलेगी.

रिसर्च के दौरान लैब में 12 से 13 घंटे काम

धार जिले के छोटे से गांव खजुरिया में पले बढ़े किसान परिवार के राहुल सिर्वी ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया है. राहुल सिर्वी ने CSIR-NET-2019 में इंडिया में 115 वीं रैंक पाई थी. इसके बाद उन्होंने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) मुंबई से रिसर्च का काम शुरू किया. उन्होंने पंडित दीनदयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी से पीएचडी की. वह अब तक अपने नाम 7 अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशित करवा चुके हैं.

डॉ. राहुल सिर्वी बताते हैं “शोध के दौरान वह सुबह 7 बजे से लेकर रात 8 बजे तक लैब में काम करते थे. इस दौरान मोबाइल व लैपटॉप से दूरी बनाकर रखी जाती थी. उनकी रिसर्च न्यूक्लियर वेस्ट डिस्पोजल पर थी. इसमें कड़ी मेहनत के बाद जो नतीजा निकलकर आया, उससे परमाणु विकिरण के जोखिम को कम करने में मदद मिलेगी.”

राहुल सिर्वी के गांव में दौड़ी खुशी की लहर

डॉ. राहुल सिर्वी को पुरस्कार मिलने की खबर पाते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई. पुरस्कार पाकर घर लौटे अपने लाड़ले का गांव वालों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. इस मौके पर डॉ. राहुल सिर्वी ने बताया “उनकी मेहनत, अनुशासन के अलावा माता-पिता का आशीर्वाद रंग लाया और उनके रिसर्च पर देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी ने पुरस्कार सौंपा. ये पुरस्कार मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगा.”

भू-गर्भ शास्त्र के प्रोफेसर हैं डॉ. राहुल सिर्वी

खास बात ये है कि राहुल सामान्य परिवार के हैं. उनकी 10वीं तक पढ़ाई गांव में ही हुई. इसके बाद पढ़ाई के लिए वह इंदौर के शासकीय होलकर विज्ञान महाविद्यालय पहुंचे. उन्होंने भू-गर्भ विज्ञान में डिग्री ली. इसके बाद पुणे के फर्ग्यूसन कॉलेज से एमएससी की. वह हमेशा पढ़ाई में अव्वल आते रहे और अब भूगर्भ शास्त्र के कई मामलों में वह रिसर्च करने के साथ ही अध्यापन कार्य भी कर रहे हैं.

डॉ. राहुल सिर्वी ने शासकीय होलकर साइंस कॉलेज के भूगर्भ विज्ञान विभाग में दो वर्षों तक फैकल्टी के रूप में सेवाएं दीं. वर्तमान में वह भोपाल के शासकीय मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय में भूगर्भ विज्ञान विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.