Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP OBC Reservation Dispute: हाईकोर्ट के फैसले पर सियासत गरमाई, कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने Khargone Mandi Traffic Jam: 2 दिन मंडी बंद रहने की सूचना पर उमड़ी किसानों की भीड़, खंडवा-वडोदरा हाईव... Balaghat News: बकोड़ा में जनसंवाद के दौरान आपस में भिड़े भाजपा-कांग्रेस नेता, विधायक अनुभा मुंजारे न... MP High Court Decision: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया 27% ओबीसी आरक्षण, 87:13 फॉर्मूले पर दिया ब... Maikal Mountain Landslide: अनूपपुर के धरमदास गांव में दरका पहाड़, 300 मीटर नीचे बसे आदिवासी परिवारों... Chakkajam in Oon: बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार IMD Weather Forecast: यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानें दिल्ली और अन्य इलाकों क... Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प...

खेल जगत से बड़ी खबर! हरियाणा कोर्फबाल एसोसिएशन की कमान अब विधायक देवेंद्र अत्री के हाथ, जेल विभाग के IG को भी मिली अहम भूमिका

27

चंडीगढ़ : हरियाणा ओलंपिक एसोसिशन के अंतर्गत हरियाणा कोर्फबाल एसोसिएशन का गठन किया गया है। प्रदेश में कोर्फबाल खेलों को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई इस एसोसिएशन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी उचाना कलां से भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री को सौंपी है। जेल विभाग के आईजी संजय सिंह को एसोसिएशन का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया है। इसी तरह से अंकित श्योराण और सतगुर सिंह उपाध्यक्ष होंगे।

प्रवीन कुमार को एसोसिएशन का सचित तथा छपार (चरखी दादरी) के पूर्व सरपंच रविंद्र सांगवान और प्रदीप कुमार को संयुक्त सचिव का जिम्मा सौंपा है। नितेश इस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष होंगे। इसी तरह से नाथूराम, हरप्रीत सिंह, संदीप पूनिया, महावीर सिंह, पूजा रानी और पूजा को एसोसएिशन की कार्यकारी सदस्य बनाया है। एसोसिएशन में नमित एथलेटिक्स कमीशन के चेयरमैन होंगे।

हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन जसविंद्र सिंह ‘मीनू बेनीवाल’ के प्रयासों से लम्बे समय के बाद कोर्फबाल एसोसिएशन का गठन संभव हो पाया है। चरखी दादरी से भाजपा विधायक सुनील सतपाल सांगवान ने कहा कि कोर्फबाल की नई टीम अपने अनुभव, समर्पण और सकारात्मक नेतृत्व से हरियाणा में कोर्फबॉल खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी तथा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी।

उन्होंने इसके लिए एचओए के अध्यक्ष कैप्टन मीनू बेनीवाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं प्रयासों से योग्य नेतृत्व को यह अवसर प्राप्त हुआ है। सुनील सांगवान ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश में खेलों के प्रोत्साहन और खिलाड़ियों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.