Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

दोस्त के साथ देखने गया था रामलीला, जरा सी कहासुनी पर लोगों ने युवक की गोली मारकर कर दी हत्या

67

गुरुग्राम में एक रामलीला पंडाल के पीछे बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात एक युवक की दो लोगों ने कहासुनी के बाद गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि वारदात भीम नगर क्षेत्र में हुई जहां पीड़ित आशीष (20) एक दोस्त के साथ रामलीला देखने गया था। पुलिस के अनुसार आशीष डी.जे. संचालक के तौर पर काम करता था। पुलिस ने कहा कि कहासुनी की वजह फिलहाल पता नहीं चल पाई है। पुलिस ने कहा कि इस घटना की सूचना मिलने के बाद एक पुलिस दल मौके पर पहुंचा और भीम नगर निवासी आशीष को अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आशीष के चाचा सूरज द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार उनका भतीजा बृहस्पतिवार रात में अपने दोस्त करण के साथ रामलीला देखने गया था और रात करीब एक बजे उन्हें सूचना मिली कि आशीष को गोली मार दी गई है। सूरज ने अपनी शिकायत में कहा है, ‘‘ अस्पताल पहुंचने पर आशीष के दोस्तों– करण और धीरज ने मुझे बताया कि निशि और रोहन नामक दो व्यक्तियों ने उसे गोली मार दी। दोनों के साथ उसकी(आशीष की) कहासुनी हुई थी।”

पुलिस के अनुसार आशीष को रात करीब साढ़े 12 बजे रामलीला पंडाल के पीछे गोली मारी गई। पुलिस ने कहा कि सूरज की शिकायत के आधार पर निशि और रोहन के खिलाफ भादंसं की धाराओं 302 (हत्या) और 34 (साझा इरादा) तथा शस्त्र अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक बही राम कटारिया ने कहा कि कहासुनी की वजह अबतक सपष्ट नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि आरोपी फरार हैं और उन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.