Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Janjgir-Champa News: बेटे के गम में पति-पत्नी ने की आत्महत्या, पेड़ से लटके मिले शव; इलाके में मातम Dhar Bhojshala Case: भोजशाला के धार्मिक स्वरूप पर सुनवाई टली, जानें 18 फरवरी को क्या होगा? MP Assembly 2026: भागीरथपुरा दूषित पानी मामले पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, गूंजा 'इस्तीफा' का नार... Shahdol Crime News: बदमाशों ने कियोस्क संचालक को बनाया निशाना, जानलेवा हमले के बाद की लूट Baba Bageshwar on Pakistan: भारत की जीत के बाद गरजे धीरेंद्र शास्त्री, पाकिस्तान को लेकर दिया बड़ा ब... सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा: 2 बाइकों की जोरदार टक्कर में 3 लोगों की दर्दनाक मौत MP News: नौरादेही टाइगर रिजर्व में मिला बाघ का शव, दो दिन से स्थिर थी लोकेशन, वन विभाग में हड़कंप MP News: विधायक बाबू जंडेल ने तोड़े नियम, शिव बारात में हाथ में बंदूक लेकर की हर्ष फायरिं 22 साल बाद कश्मीर में मिला मध्य प्रदेश का 'दिनेश', फाइल हो चुकी थी बंद, जानें कैसे हुआ चमत्कार Isha Mahashivratri 2026: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सद्गुरु ने किन्हें दिया 'भारत भूषण पुरस्कार'? ज...

Bigg Boss 17: कपल्स के बीच बिग बॉस 17 में अकेले एंट्री करेंगे कंवर ढिल्लों, शुरू हुई शो की शूटिंग

61

इंदौर।जल्द ही सलमान खान का शो ‘बिग बाॅस 17’ जल्द ही शुरू होने वाला है। इस समय शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बार शो में काफी कुछ अलग देखने को मिलने वाला है। कपल्स और सिंगल्स के बीच मुकाबला होगा। इस बार भी तीन अलग-अलग थीम रखी गई है। बिग बॉस 17 में फेमस टेलीविजन एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी शामिल होने वाली हैं। अंकिता अपने पति विक्की जैन के साथ शो में एंट्री करने वाली हैं। वहीं, अब बिग बॉस 17 में शामिल होने वाले दो और लोगों के नाम कंफर्म हो गए हैं।

शामिल होने जा रहे हैं ये सितारे

टीवी शो पांड्या स्टोर फेम कंवर ढिल्लों और एलिस कौशिक भी बिग बॉस 17 में एंट्री करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंवर अकेले ही इस शो में एंट्री करेंगे। बताया जा रहा है कि उन्होंने बिग बॉस 17 का प्रोमो शूट किया है। कंवर के अलावा ईशा मालविया के नाम पर भी मुहर लग गई है। उन्होंने भी प्रोमो शूट किया है। बता दें कि ईशा मालविया उडारियां शो में जैस्मिन के रोल में दिखाई दी थीं। बिग बॉस 17, 15 अक्टूबर से कलर्स चैनल पर शुरू होने वाला है। सोमवार से शुक्रवार तक शो 10 बजे और शनिवार-रविवार शो 9 बजे स्ट्रीम किया जाएगा।

इन्फ्लुएंसर्स मचाएंगे धमाल

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 17’ के लिए अंकिता लोखंडे, विवियन डीसेना, विक्की जैन, ईशा मालविया, अभिषेक कुमार, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह जैसे सितारों का नाम सामने आ रहा है। इससे पहले खबर आ रही थी कि फैसल शेख (Faisal Shaikh) भी इस सीजन में धमाल मचाएंगे। लेकिन खुद फैसल ने इन खबरों पर फुल स्टॉप लगा दिया। इस सीजन में फैसल शेख नहीं आएंगे। इस बात में कितनी सच्चाई है, यह प्रीमियर में ही पता चलेगा। हो सकता है कि फैसल अपने चाहने वालों को प्रीमियर पर सरप्राइज कर दें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.