Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार के सवाल पर भड़के रोहित शर्मा कहा – ऐसे सवालों का नहीं दूंगा जवाब

36

मंगलवार को मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। इस दौरान टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी मौजूद थे। टीम की घोषणा के बाद मीडिया से बातचीत में कप्तान रोहित शर्मा, पत्रकार के एक सवाल पर नाराज हो गये और उन्होंने रिपोर्टर की क्लास लगा दी।

सवाल पर भड़के रोहित

दरअसल, रिपोर्टर ने रोहित शर्मा से स्टेडियम के बाहर टीम को लेकर चल रही बातों के बारे में एक सवाल किया, जिस पर रोहित भड़क गये और कहा कि मैं ऐसे सवालों के जवाब नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप को लेकर किसी भी तरह का कोई दबाव नहीं है। हम तो बस इस टूर्नामेंट में उतरेंगे और अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन करेंगे।

“हमारा फोकस खेल पर है। मुझे उम्मीद है कि वर्ल्ड कप के दौरान भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोई मुझसे बाहर के शोर के बारे में सवाल नहीं पूछेगा, क्योंकि मैं ऐसे सवालों का कोई जवाब नहीं दूंगा। हम लोग प्रोफेशनल्स हैं और हमारे खिलाड़ी जानते हैं कि उन्हें क्या करना है। मैंने पहले भी कई बार कहा है कि हम उन चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं।” – रोहित शर्मा

इन खिलाड़ियों को मिली जगह

भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को विश्व कप में शामिल होने के लिए 15 सदस्यीय खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की। चयनकर्ताओं ने टीम में 7 बल्लेबाजों और 4 ऑलराउंडर्स को जगह दी है। लंबे समय की चोट के बाद वापसी करने वाले श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को भी विश्व कप के लिए टीम में शामिल किया गया है। वहीं तिलक वर्मा और संजू सैमसन को मौका नहीं दिया गया है। स्पिन गेंदबाजी में युजवेन्द्र चहल की जगह कुलदीप यादव को तवज्जो दी गई है। कप्तान ने कहा कि हार्दिक पांड्या अपने आप में एक पूरा पैकेज हैं, विश्व कप में उनका फॉर्म हमारे लिए काफी अहम होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.