Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संसद के दोनों सदनों की बैठकें फिर से बुलाने की तैयारी: परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासी... रोहतक के मिलन ढाबे पर चार युवकों की सनसनीखेज हत्या से दहला हरियाणा: भाऊ गैंग ने सोशल मीडिया पर ली वा... केरल में कटहल के शौकीन जंगली हाथी 'चक्काकोम्बन' को पकड़ने के लिए वन विभाग की बड़ी मशक्कत: दूसरे दिन ... क्राइस्टचर्च टेस्ट का पहला सेशन पूरी तरह कीवी टीम के नाम: किस्मत के सहारे टॉम लैथम ने खेली शानदार अर... गणाधिप संकष्टी चतुर्थी 2026: आज रखा जा रहा है भगवान गणेश को समर्पित विशेष व्रत, जानिए पूजा का शुभ मु... व्हाट्सएप लाने जा रहा है शानदार फीचर: विदेश यात्रा के दौरान अब लोकल सिम या महंगे रोमिंग पैक की नहीं ... नौकरी छूटने या पीएफ में योगदान रुकने के बाद भी क्या मिलता रहेगा ब्याज? ईपीएफओ ने स्पष्ट किए नियम 27 नवंबर 2026 का दैनिक राशिफल: संकष्टी चतुर्थी के पावन पर्व पर ग्रहों की विशेष चाल, जानिए मेष से मीन... उत्तर कोरिया ने रूस को दी जाने वाली सैन्य सहायता पर लगाई रोक: दक्षिण कोरिया को लेकर रूसी बयान से नाख... संसद के विशेष सत्र से पहले तमिलनाडु की राजनीति में उबाल: TVK ने लगाया DMK और बीजेपी की नजदीकियों का ...

पति-पत्नी कर रहे थे अफीम की तस्करी, पुलिस ने पकड़ा,पूछताछ में हुए कई खुलासे

53

नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच जिले के मनासा थाना क्षेत्र के गांव मालाहेडा निवासी एक दंपत्ति को मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में चित्तोडगढ जिले की साडास थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है, इनके कब्जे से 1 किलो 551 ग्राम अफीम जब्त की है। दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। चित्तोडगढ पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम व धरपकड के लिए एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी गंगरार प्रभुलाल कुमावत के सुपरविजन में थानाधिकारी साडास आजाद पटेल, कैलाशचन्द्र, बाबुलाल, लक्ष्मण, मुकेश, रामलाल, महेश द्वारा साडास थाना सर्कल के जागण माताजी के मन्दिर के पास जवासिया पर नाकाबन्दी की जा रही थी।

इसी दौरान जवासिया की तरफ से एक मोटरसाईकिल तेज गति से आई, जिस पर एक महिला व एक पुरूष सवार थे। जिसको पुलिस टीम द्वारा रूकवाया गया व संदिग्ध होने पर उनके पास से एक बैग की तलाशी ली गई तो बैग के अन्दर सफेद रंग की पारदर्शी प्लास्टिक की थैली नजर आई जिसमें 1 किलो 551 ग्राम अवैध अफीम पाई गई।

अवैध अफीम व मोटरसाईकिल को जब्त कर आरोपी पति-पत्नी एमपी के नीमच जिले के मनासा थानांतर्गत मालाहेड़ा निवासी 52 वर्षीय भूरा पुत्र गोरा बंजारा व 50 वर्षीय प्रेमबाई पत्नी भूरा बंजारा को गिरफतार किया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना साडास पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.