Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

रेलवे ट्रैक पर फंसी जीप से टकराई बुंदेलखंड एक्सप्रेस, बड़ी दुर्घटना टली

22

टीकमगढ़। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में आने वाले मगरपुर गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन रेलवे ट्रैक पर फंसी जीप (बोलेरो) से टकरा गई। इससे ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। वहीं करीब 35 मिनट ट्रेन भी यहां पर रुकी रही और लेट हुई।

बताया गया कि ग्वालियर से प्रयागराज की ओर जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन उप्र के मगरपुर ट्रैक के समीप पहुंची थी, जहां पर पहले से रेलवे ट्रैक पर फंसी हुई एक जीप से टकरा गई। यहां पर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक भी लगाए, लेकिन जीप इंजन की चपेट में आई। इससे जीप के परखच्चे उड़ गए। वहीं इस घटना में किसी व्यक्ति को कोई चोटें नहीं आईं हैं।

रेलवे ट्रैक से नहीं निकल सकी जीप

दरअसल, बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात करीब एक बजे मगरपुर रेलवे स्टेशन के ट्रैक से एक जीप निकलने के दौरान फंस गई थी। जीप के फंसे होने के बाद उसे निकालने के लिए उसमें सवार लोग काफी प्रयास करते रहे। लेकिन वह जीप रेलवे ट्रैक से नहीं निकल सकी।

ट्रेन को आता हुआ देखकर गाड़ी छोड़कर भाग गए

तभी ग्वालियर की तरफ से प्रयागराज के लिए जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन आई, तो ट्रेन को आता हुआ देखकर वाहन चालक और सवार वहां से भाग खड़े हुए। इसी बीच ट्रेन के लोको पायलट को वाहन फंसा हुआ दिखने पर उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाए, लेकिन वाहन फिर भी टकरा गया।

वाहन चालक और उसके मालिक की तलाश

घटना की सूचना के बाद मौके पर आरपीएफ-जीआरपी के अधिकारी पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद वाहन को निकाला गया। इस दौरान करीब 35 मिनट ट्रेन लेट हुई। साथ ही अब पुलिस वाहन चालक और मालिक की तलाश में जुट गई है।

रेलवे के पीआरओ मनोज कुमार सिंह के अनुसार शादी समारोह से लौटने के संबंध में कुछ सामग्री वाहन में मिली है। इससे स्पष्ट होता है कि शादी समारोह से वाहन लौटा है। लेकिन वाहन किसका है, यह पता लगाया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.