Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Faridabad News: पूर्व सरपंच देवी के घर से करोड़ों के आभूषण और नकदी ले उड़े चोर, पुलिस खंगाल रही सीसीट... Jhajjar Crime News: बहादुरगढ़ में पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर पर गोली लगने से गई... National Weather News: कहीं भारी बारिश तो कहीं भीषण गर्मी, सितंबर के इन दिनों में जानें कैसा रहेगा म... Chaudhary Bansi Lal University Hostels: सीबीएलयू में दो नए छात्रावासों के निर्माण से 400 छात्राओं को... Bhiwani University News: सीबीएलयू में टैलेंट हंट कार्यक्रम संपन्न, कुलसचिव प्रो. भावना शर्मा और डीन ... Gurugram Traffic News: क्षमता से अधिक सवारियां लेकर दौड़ रहा था ऑटो, सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों पर उठ... Haryana Crime News: पंचकूला में नाइट क्लब के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ... NHAI Smart Lighting MP: सूर्योदय-सूर्यास्त का झंझट खत्म! MP के हाइवे पर CCMS टेक्नोलॉजी से बंद-चालू ... Indore Crime Update: हीरानगर में रंगदारी न देने पर खौलता तेल डालकर हमला; भंवरकुआं में बुजुर्ग समेत 3... CG Transport SI Recruitment: छत्तीसगढ़ परिवहन उपनिरीक्षक भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव; 50% पद CGPSC स...

उत्तर प्रदेश के पहले CM गोविंद बल्लभ पंत की जयंती आज, योगी आदित्यनाथ ने इस तरह से याद कर अर्पित की श्रद्धांजलि

69

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राज्य के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री गोविंद बल्लभ पंत को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद में यहां मीडिया से बात करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बल्लभ पंत ने पहले मुख्यमंत्री के रूप में उत्तर प्रदेश की नींव रखी थी।

सीएम योगी ने लखनऊ के लोक भवन में गोविंद बल्लभ पंत को पुष्पांजलि अर्पित की
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी ने लखनऊ के लोक भवन में पंत को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि आज गोविंद बल्लभ पंत की जयंती है और राज्य व राज्य के लोगों की ओर से मैं उस महान स्वतंत्रता सेनानी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने अपने कॉलेज काल के दौरान देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और उत्तर प्रदेश राज्य की नींव रखी थी। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में बल्लभ पंत की सेवाओं की भी सराहना की। 10 सितंबर को पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती मनाई जाती है जो एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और बाद में भारत सरकार में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति थे। 1950 में पंत उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने।

1957 में गोविंद बल्लभ पंत को भारत रत्न से किया गया सम्मानित
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस के दिग्गज नेता और भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी व्यक्ति पंडित गोविंद बल्लभ पंत को स्वतंत्रता के बाद के वर्षों में राज्य में एक स्थिर सरकार प्रदान करने और सांप्रदायिक सद्भाव सुनिश्चित करने का श्रेय दिया जाता है। विशेष रूप से पंत के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य से जमींदारी प्रथा को समाप्त कर दिया। जनवरी 1955 में जब जवाहरलाल नेहरू देश के प्रधान मंत्री थे, तब पंत ने केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में शपथ ली। 1957 में पंत को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। वहीं पंत यूपी के एकमात्र सीएम जिन्हें अब तक देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.