Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Janjgir-Champa News: बेटे के गम में पति-पत्नी ने की आत्महत्या, पेड़ से लटके मिले शव; इलाके में मातम Dhar Bhojshala Case: भोजशाला के धार्मिक स्वरूप पर सुनवाई टली, जानें 18 फरवरी को क्या होगा? MP Assembly 2026: भागीरथपुरा दूषित पानी मामले पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, गूंजा 'इस्तीफा' का नार... Shahdol Crime News: बदमाशों ने कियोस्क संचालक को बनाया निशाना, जानलेवा हमले के बाद की लूट Baba Bageshwar on Pakistan: भारत की जीत के बाद गरजे धीरेंद्र शास्त्री, पाकिस्तान को लेकर दिया बड़ा ब... सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा: 2 बाइकों की जोरदार टक्कर में 3 लोगों की दर्दनाक मौत MP News: नौरादेही टाइगर रिजर्व में मिला बाघ का शव, दो दिन से स्थिर थी लोकेशन, वन विभाग में हड़कंप MP News: विधायक बाबू जंडेल ने तोड़े नियम, शिव बारात में हाथ में बंदूक लेकर की हर्ष फायरिं 22 साल बाद कश्मीर में मिला मध्य प्रदेश का 'दिनेश', फाइल हो चुकी थी बंद, जानें कैसे हुआ चमत्कार Isha Mahashivratri 2026: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सद्गुरु ने किन्हें दिया 'भारत भूषण पुरस्कार'? ज...

एशिया कप के बीच श्रीलंका का यह गेंदबाज हुआ गिरफ्तार मैच फिक्सिंग का आरोप

32

नई दिल्ली। श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सचित्रा सेनानायके को मैच फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। सेनानायके पर साल 2020 में लंका प्रीमियर लीग के दौरान मैच फिक्सिंग की कोशिश का आरोप लगा है। उन्होंने कथित तौर पर दो खिलाड़ियों को मैच फिक्स करने के लिए कहा था। कोर्ट ने तीन हफ्ते पहले सचित्रा के विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था।

विदेश यात्रा पर लगा प्रतिबंध

सचित्रा को खेल मंत्रालय की जांच ईकाई के सामने सरेंडर करने के बाद गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि पूर्व गेंदबाज ने फोन के जरिए दो खिलाड़ियों से मैच फिक्स करने के लिए संपर्क किया था। पिछले महीने इस मामले में कोलंबो की मुख्य मजिस्ट्रेट अदालत में सुनवाई शुरू हुई। जिसके बाद सचित्रा सेनानायके के देश छोड़ने पर बैन लगा दिया गया था।

विश्व कप विजेता टीम का रहे हिस्सा

श्रीलंका ने 2014 में टी20 विश्व कप के फाइनल में जीत हासिल की थी। उस टीम का हिस्सा सचित्रा सेनानायके थे। सचित्रा ने वर्ल्ड कप में 6 मैचों में चार विकेट लिए थे। अपने क्रिकेट करियर के दौकान संदिग्ध एक्शन के कारण कुछ महीनों तक प्रतिबंध का सामना भी करना पड़ा था। आईपीएल में सेनानायके कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.