Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दिसंबर का पहला हफ्ता: कहां बारिश, कहां कोहरा? तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में हो सकती है बारिश, हिमाचल में कोहरा, दिल्ली का मौसम अपडेट

15

दिसंबर की शुरुआत हो गई है. ये महीना देशभर के लिए ज्यादा ठंड लेकर आया है. दिल्ली में भी सर्दी में इजाफा हो सकता है, जहां लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है. दिसंबर के पहले दिन दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. अगले दो दिन दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन 4 दिसंबर से फिर से तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है.

इसके अलावा कई राज्यों में तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया गया, जिनमें कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्र शामिल हैं. अगले तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है, जिसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. उत्तर-पूर्व भारत में भी अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा.

हिमाचल प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट

महाराष्ट्र और गुजरात में अगले 24 घंटों तक तापमान सामान्य रहेगा, लेकिन उसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी या गिरावट दर्ज हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में 1 से 2 दिसंबर को घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है. पंजाब और ओडिशा के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है. इसके अलावा तमिलनाडु, असममेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ स्थानों पर कोहरा छाए रहने का भी अनुमान है.

इन राज्यों में बारिश के आसार

वहीं चक्रवाती तूफान दितवाह इस समय श्रीलंका तट और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पास स्थित है, जिसके प्रभाव से उत्तर तमिलनाडु में 1 दिसंबर को भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना और रायलसीमा में 1 और 2 दिसंबर को भारी बारिश होने के आसार हैं. तमिलनाडु में 30 नवंबर को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है.

पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों पर 6 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया. उत्तराखंड और पंजाब के कुछ क्षेत्रों में भी तापमान इसी तरह का रहा. पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान दर्ज हुआ. पंजाब के अमृतसर में 6.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो मैदानी इलाकों में सबसे कम रहा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.